Categories: भारत

चोरी हुए मोबाइल की चिंता खत्म कर देगा यह ऐप, जानिए कैसे?

अब समय टेक्नोलॉजी का है। ऐसे में तिजोरी में रखे सामान से अधिक महत्वपूर्ण हमारा मोबाइल फोन है। घर- गृहस्थी के सामान से लेकर ऑफिस, बैंक, रोजमर्रा के कामकाज इसी पर होते हैं। ऐसा कौन सा क्षेत्र नहीं है, जहां इसकी पहुंच नहीं? सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हम इस में सेव करके रखते हैं। ऐसे में फोन चोरी होने का सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है, यूजर को।

ऐसे में स्मार्टफोन का खोना या गलत हाथों में इसका जाना बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। जानकारियों  के लीक होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में क्या है समाधान? मोबाइल खोने पर यूजर की मदद टेली कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट करता है। भारत सरकार की ओर से मोबाइल धारकों की मदद करने के लिए एक नए ऐप को डिवेलप किया गया है। इस ऐप का नाम संचार साथी रखा गया है।
 

क्या है संचार साथी

संचार साथी ऐप के माध्यम से भारत सरकार खोए हुए डिवाइस को ब्लॉक करने की सुविधा देता है। अर्थात एक यूजर डिवाइस खोने के बाद डिवाइस में स्टोर किए हुए डाटा के गलत इस्तेमाल को रोक सकता है।

इसमें एक जरूरी शर्त भी रखी गई है। यूजर को खोए हुए डिवाइस की पुलिस कंप्लेंट कराना अनिवार्य है। संचार साथी पोर्टल पर फॉर्म फिल करने के लिए मोबाइल यूजर को लॉस्ट डिवाइस का कंप्लेंट नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही यूज़र के पास ओटीपी के लिए एक दूसरा स्मार्टफोन होना जरूरी है। जिससे वह कार्य कर सकें।
 

कैसे करें इस्तेमाल?

(1) इसके लिए संचार साथी पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट https://sancharsathi.gov.in/पर विजिट करना होगा
(2) फिर स्क्रोल डाउन कर block your lost /stolen mobile के ऑप्शन पर टाइप करना होगा।
(3) यहां पर क्लिक करते ही Block lost /stolen mobile का ऑप्शन मिलता है।
(4) इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक फार्म ओपन हो जाता है।
(5) इस फार्म में खोई हुए स्मार्टफोन की जानकारी और यूजर की जानकारी (detail) शेयर करनी होगी।
(6) फार्म को भरने पर डिक्लरेशन एक्सेप्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago