Categories: भारत

देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मोदी सरकार ने बनाई कमेटी, जल्द संसद में हो सकती है चर्चा!

मोदी सरकार One Nation, One Election के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है।  देश में सभी चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर विचार के लिए सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

G20 Summit के बाद हो सकती है संसद में चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की मीटिंग के बाद इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। विपक्षी पार्टियों के अनुसार विशेष सत्र 'एक देश, एक चुनाव' पर चर्चा के लिए ही बुलाया किया जा रहा है। सरकार द्वारा कमेटी बनाने की घोषणा ने भी इन चर्चाओं को बल देने का कार्य किया है।

टल सकते हैं इस वर्ष 5 राज्यों में होने वाले  विधानसभा चुनाव

इस वर्ष देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के अनुसार यदि एक देश, एक चुनाव की पॉलिसी को ध्यान रखा जाता है तो इन चुनावों को आगे-पीछे किया जा सकता है। या तो इन चुनावों को टाल कर लोकसभा चुनावों के साथ कराया जा सकता है। अथवा लोकसभा चुनावों को समय पूर्व करवाया जा सकता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले भी देश के सभी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाने का सुझाव दे चुके हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago