Categories: भारत

आम आदमी पार्टी ने रचा 11 भाषाओं में खेल, किसको हटाने की हो रही साजिश

दिल्ली में कुछ दिनों पहले मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने पर काफी हंगामा हुआ था। रात को मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगे और उन्हें तुरंत हटाया गया। इस मामले में 100 से भी अधिक एफआईआर दर्ज की गई और 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला था कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से भी एक वैन आ रही थी, जब वैन की जांच की गई तो इसमें 2000 से भी अधिक मोदी हटाओ देश बचाओ वाले पोस्टर निकले थे। 

अब आम आदमी पार्टी ने खुले तौर पर चुनौती दे दी है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इस छोटे से पोस्टर से ही डर गई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ का अभियान शुरु कर रही है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरु कर दी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिन-रात पीएम मोदी को हटाने की नई-नई तरकीबें सोच रहे हैं।  आप पार्टी ने 11 भाषाओं में पोस्टर बनाए है जिन्हें 30 मार्च से पूरे देश में लगाया जाएगा। 

 

 

आम आदमी पार्टी ने हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, पंजाबी, गुजराती, तेलुगू, बांग्ला, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी इन 11 भाषाओं में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’के पोस्टर जारी किए गए हैं। खबरों के मुताबिक मोदी के पोस्टर के बाद दिल्ली के सीएम के लिए भी केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ का पोस्टर भाजपा ने बनाया था। 

आपको बता दें कि दिल्ली में कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को पकड़कर उन पर केस कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने FIR प्रिटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत हर में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर करीब 100 एफआईआऱ दर्ज की थी।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago