वेलकम ऑनरेबल PM नरेंद्र मोदी और बुर्ज खलीफा पर फहराता तिरंगा। ऐसा स्वागत हुआ है प्रधानमंत्री मोदी का यूएई में पहुंचते ही। जहां फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा पर पहुंचे हैं। मोदी यहां अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद नाहयान से मिले। यह प्रधानमंत्री का यूएई में पांचवा दौरा है। यहां पीएम मोदी को यूएई के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद 2019 में दिया जा चुका है।
इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की जाएगी। भारत और यूएई में डॉलर छोड़ दिरहम और रुपए में व्यापार करने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। यदि इस पर कोई निर्णय लिया जाता है तो यह यात्रा कई मायनों में खास साबित हो सकती है। यूएई भारत को तेल आपूर्ति करने वाली चैथी बड़ी जगह है। इसके साथ रूस, सऊदी अरब और इराक से तेल की आपूर्ति की जाती है।
भारत और पाकिस्तान दोनों से रखता है दोस्ती
यूएई के भारत के साथ पाकिस्तान से भी अच्छे रिश्तें हैं। वो पाकिस्तान को आर्थिक तंगी से निपटने में भी लगातार मदद करता रहता है। कुछ समय पहले भी उसकी ओर से पाक को 1 अरब डाॅलर की मदद की गई थी। हालांकि ये सब करने के बाद भी भारत और पाकिस्तान में कश्मीर के विवाद में यूएई हमेशा बीच में बोलने से बचता है। वहां से भारत के लिए कभी विरोधी बातें नहीं सुनने को मिलती। कश्मीर से जब आर्टिकल 370 को खत्म किया गया था तब भी यूएई ने इसे आंतरिक मामला बता कर इससे दूरी बना ली थी।
भारत पाक के रिश्तों पर करता है काम
भारत और पाकिस्तान में समय समय पर होने वाले विवादों में यूएई सीजफायर करवाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकारियों से बातचीत में भी बीच में मेजबान रह चुका है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…