Categories: भारत

धरती पर मोदी, चांद पर चंद्रयान, दोनों ने बढ़ाया तिरंगे का मान

  • जमीन पर क्यों रखे देश के झंडे
  • तिरंगा वॉलंटियर को देने से मोदी ने किया इनकार

 

जयपुर। एक तरफ चंद्रयान-3 ने चांद पर भारत का तिंरगा फहराया तो दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में जाकर भारतीय तिरंगे का मान रखा। दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी का जबरदस्त तिरंगे का सम्मान देखने को मिला। जब मंच पर ब्रिक्स देशों के प्रमुख अपनी जगह लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर तिरंगा पड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी के इस रिएक्शन से साफ दिखता है कि विदेश में होकर भी देश के लिए सम्मान उनकी नजर में हैं। 

 

यह भी पढ़े – चंद्रयान-3 के साथ राजस्थान की बेटी का सपना भी पूरा, प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर किया कमाल

 

जमीन पर क्यों रखे देश के झंडे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। विभिन्न देशों के प्रमुखों की जगह तय करने के लिए वहां पर जमीन पर उन देशों के झंडे रखे गए थे। जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो उन्हें वहां जमीन पर तिरंगा दिखा। उन्होनें तुरंत उसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा अपने देश के झंडे पर पैर रख चुके थे। हालांकि बाद में पीएम मोदी की देखादेखी उन्होनें भी झंडे को उठा लिया। 

 

यह भी पढ़े – TOP TEN – 24 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

तिरंगा वॉलंटियर को देने से मोदी ने किया इनकार

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा उठाकर अपनी जेब में रख लिया। यह देखकर जब मंच पर वॉलंटियर पहुंची तो मोदी ने झंडा उसे देने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी ने अपने देश का झंडा किसी दूसरे के हाथ सौंपने के बजाय अपने पास रखा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने झंडा वॉलंटियर को दे दिया। 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में 'ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट' में शामिल हुए। जबकि शी जिनपिंग सोमवार की शाम दक्षिण अफ़्रीका पहुँचे थे लेकिन वह मंगलवार को ब्रिक्स बिज़नेस फोरम की बैठक में नहीं आए। चीन की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago