Categories: भारत

जिनका दामन दागदार वो एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं, मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही छत्तीसगढ़ की धरती पर कदम रखा विपक्षियों पर हमला करना शुरु कर दिया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की मॉडल बन गई है। चुनाव से पहले वो गंगा की झूठी कसमें खाकर 36 वादे करती है। लेकिन इन वादों को पूरा करने के बजाय हजारों करोड़ का घोटाला करती है। जब मैं कांग्रेस को भ्रष्टाचार वाली सरकार कहता हूं तो कई लोगों को नाराजगी होती है। इसका मतलब तो यही है कि हमारी सरकार सही दिशा में जा रही है। 

 

7500 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से अपने 4 राज्यों के दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी सुबह 10:45 बजे रायपुर पहुंचे। इसके बाद वो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने करीब 7500 करोड़ की सौगात प्रदेश की जनता को दी। रेल और सड़क से जुड़ी पांच केंद्रीय परियोजनाओं को लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद रहे। 

 

जनसभा के संबोधन की खास बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने आज की विकास यात्रा को खास बताते हुए साइंस कॉलेज ग्राउंड में ही भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान पीएम मोदी बोले जिनके दामन दागदार है वो आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैं मैं कहता हूं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कमीशनखोरी की गारंटी है तो कुछ लोग नाराज हो जाते हैं। इससे साफ पता चलता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। 

 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एटीएम बन गई है। कोल माफिया, सैंड माफिया और लैंड माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां के CM से लेकर मंत्री और अधिकारी तक बड़े-बड़े घोटालों में फंसे हुए हैं। चुनाव से पहले 36 वादे किए थे जिनमें से एक था शराबबंदी। लेकिन सच तो यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है।

 

महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो डर जाए वो मोदी नहीं हो सकता। मोदी किसी हाल में पीछे नहीं हटेगा। साथ ही बोले छत्तीसगढ़ में 'बदलबो-बदलबो' की गूंज है। भाजपा यहां के किसानों की मेहनत की कद्र करती है। कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों के साथ धोखा करती आई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक दिए हैं।

Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

22 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago