भारत

30 मई को शुरू हुई बारिश ने ली विदाई, मानसून ने लगातार 14वें साल बनाया ये रिकॉर्ड

जयपुर। IMD यानि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 मई को शुरू हुई बारिश (Monsoon) ने अब विदाई ले ली है। अब मानूसन अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर, भुज और द्वारका के रास्ते वापस लौट रहा है। इसी के साथ ही अब भारत में मानसून की विदाई भी शुरू हो चुकी है। सामान्यत: इस बार मॉनसून की वापसी की सामान्य तारीख 17 सितंबर रही, इसबार लेकिन इस बार देरी हुई विदाई हुई है। भारत में इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से 5% अधिक बरसात हुई है।

14वें साल मानसून की देरी से वापसी

यह लगातार 14वां साल है जब मानसून (Monsoon) की देरी वे विदाई हुई है। मानसून की पिछले साल वापसी 25 सितंबर को शुरू हुई थी। मानसून सामान्यत: 30 सितंबर को समाप्त होता है, हालांकि, उसकी यह पूरी प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक चलती रहती है।

यह भी पढ़ें :  भारत को वीटो पावर मिलना तय! अमेरिका ने लगाई मुहर, चीन-पाकिस्तान की अटकी सांस

30 मई को आ गया था मानूसन

भारत में इस साल मानसून (Monsoon) के आगमन की बात करें तो केरल और उत्तर-पूर्व के अधिकांश हिस्सों में इसकी शुरूआत 30 मई को हो गई थी। जबकि मानसून आने की सामान्य तारीख क्रमशः 1 जून और 5 जून है। मॉनसून 2 जुलाई तक पूरे देश में छा गया था जो कि इसकी सामान्य तारीख (8 जुलाई) से 6 दिन पहले है।

यहां से हो रही मानसून की वापसी

इसबार भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) की वापसी की रेखा अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर, भुज और द्वारका है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों और पंजाब, हरियाणा और गुजरात के आस-पास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

105-110% की श्रेणी में रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 4 महीने के मॉनसून (Monsoon) सीजन (जून से सितंबर) की समाप्ति ‘सामान्य से अधिक’ बारिश के साथ होने की उम्मीद है। ऐसे में मानसून दीर्घकालिक औसत (LPA) के 105-110% की श्रेणी में रहने वाला है। अभी तक हुई कुल बारिश (1 जून से 23 सितंबर तक) इस अवधि की ‘सामान्य’ बारिश से 5% अधिक हुई है। हालांकि, इसबार मानसून सीजन के पहले महीने (जून) में 11% बारिश कम हुई थी।

यह भी पढ़ें : यूपी में अखिलेश पर भारी पड़ा यादव और ठाकुर का समीकरण, जानें कैसे उल्टा पड़ा दाव

इसबार 6 दिन पहले आया मानसून

मानसून (Monsoon) इस साल केरल और उत्तर-पूर्व में 30 मई को ही आ गया था। हालांकि, आमतौर पर यह 1 जून और 5 जून को आता है। इस बार 2 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश में छा गया था। यह सामान्य तारीख 8 जुलाई से 6 दिन पहले था। सामान्यत: मानसून 38 दिनों (1 जून से 8 जुलाई) में पूरे भारत पर छा जाता है। परंतु इस बार जून में धीमी गति के बावजूद 34 दिनों में ऐसा ​कर दिया। यह लगातार तीसरा साल ऐसा था जब मॉनसून ने 2 जुलाई तक पूरा प्रदेश कवर कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जुबेर खान की फिर होगी जीत! रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला ये जबरदस्त कार्ड

जयपुर। Ramgarh Assembly By Election : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

54 मिन ago

जयपुर में उल्टा पड़ा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का दाव, 404 में से सिर्फ 19 सेंपल फेल

Jaipur Adulterated Food Items Raid Passed in Sample: घी, तेल, सब्ज, फल सभी में धड़ल्ले…

55 मिन ago

मेवाराम जैन के पीछे पड़े बेनीवाल और हरीश चौधरी, कर दिया ये कांड

Ummedaram Beniwal on Mewaram Jain : जयपुर। आज की बड़ी खबर राजस्थान की राजनीति से…

1 घंटा ago

हनुमान बेनीवाल की एक गलती और हार निश्चित, ये है वो बड़ी बजह

जयपुर। Hanuman Beniwal News : राजस्थान की सात सीटो पर होने वाले उपचुनानों को लेकर…

2 घंटे ago

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए 8 पार्षद, कुसुम यादव बनी हेरिटेज नगर निगम की कार्यवाहक मेयर

Jaipur News :  जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना किसी…

3 घंटे ago

Rajkumar Roat के बयान पर मचा बवाल, भीड़ मारने पर उतारू

Rajkumar Roat : जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घोटिया आंबा धाम से जुड़ी है…

3 घंटे ago