मानसून भले ही इस बार देरी से पहुंचा लेकिन मौसम की आधी से ज्यादा बारिश अभी ही हो चुकी है। बारिश से जहां गर्मी में लोगों को सुकून मिला है तो कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थितियां बनने से परेशानी हो रही है। देश के कई राज्यों में बारिश के कारण हालात बहुत बिगड़ चुके हैं। अगले 5 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
तकनीकी शिक्षा में सुधार के लिए विश्व बैंक की 25.5 करोड़ डॉलर की मंजूरी, 350,000 स्टूडेंट को होगा लाभ
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। असम और हिमाचल प्रदेश सहित महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। अगर उत्तर-पश्चिमी हिस्से की बात करें तो इस साइड के राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक अधिक बारिश हो चुकी है। आईएमडी ने अपने कहा कि अगले 4-5 दिनों में, मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम की यही स्थिति रहने वाली है।
8 राज्यों में 33 लोगों की मौत
देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों की जान चली गई। अब तक बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से 8 राज्यों में 33 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 हिमाचल प्रदेश में, 6 मुंबई में, 6 राजस्थान में, 2-2 हरियाणा और पंजाब में हुईं। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई वहीं दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की मौत हो गई। इनके अलावा मंगलवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उफनती नदी में 16 और 17 साल के भाई-बहन बह गए।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 2 दिन तक मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में बिजली चमकने के साथ ही बहुत तेज बारिश होने वाली है। आईएमडी ने राज्य में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसकी जानकारी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…