Categories: भारत

नगर निकाय चुनाव: सपा के सामने वजूद की चुनौती

लखनऊ- नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में दस नगर निगमों में मतदान होगा। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तथा बसपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना अस्तिव कायम रखना है। वहीं अगर भाजपा की बात करें तो भाजपा के सामन सबसे बड़ी चुनौती अपने रिकॉर्ड को कायम रखने की है। भाजपा ने 2017 में इन सिटों पर कब्जा किया था। अब ऐसे में क्या भाजपा 2017 का रिकॉर्ड बरकरार रख पाएगी। लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास के रूप में देखा जा रहा है नगर निकाय चुनाव को। इस चुनाव में कांग्रेस, समाजवार्दी पार्टी तथा बसपा ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रत्याक्षी मैदान में उतारे है। यह तो चुनावी नतिजे ही तय करेगे आखिर भाजपा को रिकॉर्ड कायम रहता है या कांग्रेस बसपा और समाजवादी पार्टी अपना अस्तित्व बचा पाती है। इस चुनावी घमासान में कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है निकाय चुनाव के नतीजों का सिधा असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। ज्यादातर जगह सपा और भाजपा के बी च सीधा मुकाबला है। और कहीं जगह पर बसपा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिकोणीय संघर्ष बना रहे है।

पिछले चुनाव की बात करें तो 2017 मे हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने 16 में से 14 नगर निगम में जीत दर्ज की थी अलीगडढ़ औरा मेंरठ में भाजपा पिछे रह गई थी। पहले चरण में मतदान 4 मई को होगा। जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद शामिल है।

भाजपा ने ताकत झोंकी

भाजपा सरकार ने अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकर झोंक दी है। चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जिलों का दौरा किया है साथ ही चुनावी सभाएं की है। गोरखपुर तथा वाराणसी में मुख्यमंत्री ने रैलियां भी की पार्टी का प्रचार किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी चुनाव प्रचार में कसर नहीं छोड़ी चौधरी ने प्रतिदिन तीन से चार जिलों का चुनावी दौरा किया। भजपा ने सेंधमारी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी भाजपा ने कांग्रेस बसपा और सपा के नेताओं को पार्टी में शामिल करने प्रयास भी किया।

अखिलेश निकले दौरे पर, मायावती ने बनाई दूरी

सपा के पास नगर निगम में अस्तित्व बचाने का मौका है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में शामिल हुए है। यादव ने रोड शो सभा के जरीए चुनाव प्रचार किया। मायावती ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए है। मायावती ने 10 नगर निगम में प्रत्याशी उतारे है। बसपा के प्रत्याशी मंडल समन्वयकों के समन्वय से ही चुनाव लड़ रहे है।

 

Morning News India

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

12 घंटे ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

4 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

4 दिन ago