Categories: भारत

’शैतान की रस्सी होते हैं लड़कियों के बाल, भारत में IAS-IPS, Doctor महिलाए पहनें हिजाब’

जयपुर। एक मुस्लिम राजनेता ने ऐलान किया है कि भारत की IAS-IPS और Doctor महिलाएं हिजाब पहनें। यह नेता कोई और नहीं बल्कि असम की राजनीतिक पार्टी एआईयूडीएफ (AIUDF) के चीफ बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) हैं जिन्होंने ऐसा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम महिला IAS-IPS और डॉक्टर हिजाब पहननें। उन्होंने यह ऐलान असम के करीमगंज में एक रैली के दौरान कही है। अजमल ने कहा कि यदि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनना या अपने बाल ढंकना नहीं आता तो उनको मुस्लिम के रूप में पहचाना कैसे जाएगा।

हिजाब पहनना धर्म का हिस्सा (Hijab Part of Islam)

बदरुद्दीन अजमल ने रैली में कहा कि बाहरी इलाकों में मैंने देखा है कि जब लड़कियां पढ़ने जाती हैं तो सिर पर हिजाब रखती हैं। उनका सिर नीचे होता है और वो आंखें नीचे करके जाती हैं। असम में भी लड़कियों का हिजाब में रहना जरूरी है। सिर के बालों को छिपाकर रखना और हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म का हिस्सा है।

 

यह भी पढ़ें: बाबर के वंशजों ने मांगी माफी, राम मंदिर बनते ही भड़के मुस्लिम देश

आंखें झुकाकर रहे हैं मुस्लिम लड़कियां (Islamic Rules for Women)

बदरुद्दीन ने यहां तक कहा कि लड़कियों के बाल शैतान की रस्सी होते हैं। लड़कियों का मेकअप भी शैतान की रस्सी होता है। इसलिए मार्केट में जाने से पहले लड़कियों का सिर ढंका और आंखें झुकी होनी चाहिए। लड़कियों साइंस लेकर पढ़ाई करें, डॉक्टर बनो या आईएएस और आईपीएस बनें। यदि आप इन चीजों को फॉलो नहीं करेंगी तो कैसे समझेंगे कि मुसलमान डॉक्टर या आईपीएस कौन है। उन लोगों और हम लोगों में फर्क कैसे करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी पर ये फोटो देखते ही छाती पीटकर रोता है पाकिस्तान, पढ़िए क्यों

सभी अपराधों में नं. वन हैं मुसलमान (Muslims Number One in Crime)

बदरुद्दीन अजमल अक्सर ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने एक बयान के दौरान कहा था कि हम (मुस्लिम) चोरी, डकैती, रेप, लूट आदि सभी अपराधों में नंबर. 1 हैं। हम जेल जाने में भी नंबर 1 हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी है। हमारे बच्चे पढ़ते नहीं है। वो हायर एजुकेशन के लिए नहीं जाते, यहां तक कि मैट्रिक की पढ़ाई भी नहीं करते. इसलिए पढ़ाई का महत्व समझाने के लिए उन्होंने ऐसा कहा था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago