घरों में रौशनी करके राम मंदिर की खुशी मनायेंगे मुस्लिम भाई

भारतवर्ष की गंगा जमुनी तहज़ीब की पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है। कई सभ्यताएं आई और गई लेकिन कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। चंद नफ़रती ताकतें भारत की इस संस्कृति को हाशिये पर ले आई है, लेकिन आम भारतीय आज भी सद्भावना में यकीन रखता है। राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर संपूर्ण भारतवर्ष इस समय राममय हो चुका है। ऐसे में मुस्लिम बंधु भी भला कहां पीछे रहने वाले है। 22 जनवरी को वे भी अपने घरों में चिराग जलाकर रामजी के आगमन की खुशियां मनायेंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आम भारतीय मुसलमानों के लिए यह आव्हान किया गया है।

यह भी पढ़े:खौफ में हैं अमेरिका-इजराइल! ईरान की इस ताकत के सामने हुए चित

22 जनवरी को मुस्लिम भाई जलाएंगे दीपक

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक सैयद रजा हुसैन रिजवी के अनुसार भगवान श्रीराम पूरे देश के राष्ट्र नायक हैं। उनकी जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। मुसलमान भी अन्य धर्म के मानने वालों की तरह देश का विकास चाहता है। इसलिए हम सब 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाकर और दरगाहों पर चादर चढ़ाकर मुल्क़ की तरक्की और खुशहाली की दुआ मागेंगे।

यह भी पढ़े:श्रीराम को दी जाती है गाली, फिर मंदिर में लगाया जाता है भोग

गंगा जमुनी तहज़ीब कायम रहनी चाहिए

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की हदीस है जिस मुल्क़ में रहो उस मुल्क़ के कानून पर अमल करो और उस मुल्क़ से मुहब्बत करो। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मुसलमान भारत का अटूट हिस्सा हैं और अमन व शांति के तलबगार हैं। सदियों पुरानी यह गंगा जमुनी तहज़ीब हमें आने वाली नस्लों तक सुरक्षित पहुंचानी होगी। वाकई में सोचने वाली बात है। अगर हम नफ़रत को भुलाकर एक होकर रहे तो कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता है।

Narendra Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago