सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा काटने के बाद आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से बाहर आ जाएंगे। इसकी जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई है। 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू ने मई 2022 को सरेंडर कर दिया था।
2 महीने पहले होगी रिहाई
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पिछले साल 19 मई को रोड रेज मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई थी। सिद्धू 2 महीने पहले ही रिहा होने जा रहे है। खबरों के अनुसार उनके वकील ने बताया कि पंजाब प्रिजन रूल्स के अनुसार अगर सजा के दौरान कैदी का व्यवहार अच्छा होता है हर महीने 5-7 दिन सजा में कम हो जाते हैं। इसलिए उन्हें 2 महीने पहले ही रिहाई दी जा रही है। जेल के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंच चुके हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।
1988 का यह था विवाद
27 दिसंबर 1988 में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जब सिद्धू अपने दोस्त रूपिंदर सिंह संधू के मार्केट गए हुए थे। वहीं पर 65 साल के बुजुर्ग के साथ कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरु हो गई। इस मारपीट के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति गुरनाम सिंह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ देर बाद ही अस्पताल में उस व्यक्ति की मौत हो गई। इसी मामले में सिद्धू और उनके दो्स्त पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…