Categories: भारत

क्यों,अध्ययन सामग्री की असमंजसता में फंसे अध्यापक, अभिभावक और अभ्यर्थी?

एनसीईआरटी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2023- 24 से अपनी पाठ्य पुस्तकों से कुछ चैप्टर हटाए हैं। इन्हीं चैप्टर मैं गोधरा कांड, महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ घटनाएं और मुगल इतिहास के कुछ अध्याय हटाए गए हैं। लेकिन राजस्थान के लाखों बच्चों की किताबों में अभी भी यह अध्याय बने रहेंगे।
इतिहास के विषयों को लेकर जिस प्रकार से देश में राजनीति गरमाई है। सत्तारूढ़ पार्टी के साथ-साथ इन दिनों जिस प्रकार से एनसीईआरटी विवादों में घिर रही है। क्या यह पहली बार है? जब पाठ्य पुस्तकों में बदलाव किया गया है। यह कोई नया विवाद नहीं है़। इससे पहले भी मोरारजी देसाई की सरकार में इस विषय पर पर विवाद हो चुका। उसके बाद इंदिरा गांधी की सरकार में पाठ्यक्रम में में बदलाव हुआ। इसके बाद 2005 में अटल बिहारी वाजपेई के समय में भी इसी प्रकार का बदलाव हुआ।
 

आज यह विषय प्रासंगिक क्यों 

राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के पुराने 2022 -23 पाठ्यक्रम वाली डेढ़ करोड़ किताबें पहले से ही छप कर तैयार हो चुकी थी।  यह गोदामों में पड़ी है। जबकि एनसीईआरटी से तय नए सिलेबस के आधार पर मंडल ने तीन करोड़ किताबें नई छापने के आर्डर दे दिए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि तो फिर पुरानी किताबों का क्या होगा? वही दूसरा सवाल यह है । जो नई किताबें आने वाली है। उनके लिए मंडल के पास गोदामों की भी कमी है। ऐसे में गोदाम खाली करने और करीब 100 करोड़ लागत की पुरानी किताबें रद्दी होने से बचाने के लिए सरकार और एनसीईआरटी क्या करेगी?

नया सत्र चालू हो चुका है और प्रदेश भर में बच्चों को किताबें बांटने का क्रम भी शुरू हो गया। ऐसे में शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब पौने दो करोड़ बच्चों को पुरानी किताब भी बांटना शुरू कर दिया है है। असमंजसता की स्थिति में अध्यापक, अभिभावक और अभ्यार्थी सभी है। किताबे खरीदे या ना खरीदे? इसी संदेह में लोग परेशान है। सच तो यह है कि जिस प्रकार से बाजार में नकली किताबों का बोलबाला भी बढ़ गया है। उससे ग्राहक भी चिंतित है। वे सतर्क होकर नई किताबों की मांग कर रहे हैं। जबकि अधिकांश स्थानों पर इन किताबों का अभाव है।
 

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago