क्या अमेरिका के साथ भारत की दोस्ती अब खतरे में पड़ जाएगी। या आने वाली है दोनों देशों के बीच दरार। जी हां भारतीयों के दिल की धक धक गर्ल माधुरी को अमेरिका में कहे गए अपशब्दों के बाद दोनों की दोस्ती खतरे में नजर आ रही है। बात दरअसल नेटफ्लिक्स के चर्चित शो, द बिग बैंग थ्योरी की कही जा रही है। जहां भारतीयों और बाॅलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित के बारे में शो के दौरान कई अपमानजनक और आपत्तीजनक बातों का प्रयोग किया गया। इस शो के दौरान माधुरी को कुष्ठरोगी और सेक्स वर्कर तक कहा गया।
ये बातें नेटफ्लिक्स के चर्चित शो में कही गई हैं। यह अमेरिकी टीवी शो है। जिसका सीजन 12 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। यह शो अमेरिका ही नहीं दुनियाभर में काफी पाॅपुलर है। यहां पिछले दिनों शो में कालाकार माधुरी दीक्षित के लिए कई अपमानजनक बातों का प्रयोग किया गया। इस शो की क्लिप वायरल होते ही भारत में शो का कड़ा विरोध किया जा रहा है। माधुरी के फैन्स की ओर से नेटफ्लिक्स को तो एक लीगल नाटिस भी भेजा गया है। यही नहीं नेता और अभिनेत्री जया बच्चन ने तो शो में डायलाॅग बोलने वाले एक्टर्स को ही पागल कह दिया था।
ये किरदार हैं मजाक का पात्र
बिग बैंग नाम के इस शो में करीब हर एपिसोर्ड में लैनर्ड नाम के एक किरदार जिसकी हाइट कम है उसका मजाक बनाया जाता है। इसी की तरह वोलोवित्स नाम के किरदार को भी बाॅडी शेमिंग को लेकर मजाक का पात्र बनना पड़ता है।
शो में दूसरी भाषा वालों का उड़ाते हैं
मजाक अंग्रेजी भाषा के इस शो में हिन्दी और दूसरी भाषाओं का खूब मजाक बनाया जाता है। यही नहीं शो में भारतीयों में अंग्रेजी बोली के लहजे और भारतीय खान-पान का भी मजाक उड़ाया गया है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…