भारतीय परंपरा में विवाह को दो परिवारों का संगम माना गया है। इस विवाह में नवविवाहित दंपति को गृहस्थी के लिए उपहारस्वरूप दहेज भी दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है जहां विवाह में दहेज के रूप में करोड़ों रूपया दिया गया है। दहेज के सामान में सोना, चांदी, महंगी कार और कैश भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति वधू पक्ष द्वारा दहेज में दिए जा रहे सामान की लिस्ट पढ़ कर सुना रहा है। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया। लिस्ट में वधू के परिवार ने वर को सवा किलो सोना, 7 किलो चांदी, ई-क्लास मर्सीडिज कार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक करोड़ कैश लिखा गया है।
यह भी पढ़ें: RBI Gold Bond Scheme में खरीदें मार्केट रेट से सस्ता सोना
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके अनुसार यह पैसों की बर्बादी है और दिखावा है। अगर एक विवाह में इतने अधिक दहेज का लेनदेन होगा तो बाकी लोग भी इसकी डिमांड करेंगे। ऐसे में उनके रिश्ते बनने में समस्या आ सकती है।
यह भी पढ़ें: बाबू-शोना को इन नामों से पुकारें, और भी ज्यादा रोमांटिक होगा Valentine Day
अक्सर हम अखबार में दहेज की वजह से विवाह संबंध टूटने की खबरें पढ़ते हैं। कई बार वधू पक्ष अपनी इच्छा से देता है और कई बार वर पक्ष जबरन डिमांड करता है। यदि लड़की के परिवार वाले ऐसा नहीं कर पाते हैं तो कई बार मंडप से ही बारात भी लौटने की खबरें आती हैं। पुलिस और प्रशासन दहेज के लेन-देन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। फिर भी इस तरह के वीडियो सामने आना अपने आप में एक अचरच ही है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…