भारत

आम नहीं ‘बेहद खास’ है ये आम, नाम और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

जयपुर। Noor Jahan Mango : इस समय आम का सीजन चल रहा है जिस कारण मार्केट में कई तरह की वेराइटीज के आमों की भरमार है। लोग अपनी पसंद के अनुसार आम खरीद कर खा रहे हैं, लेकिन एक आम ऐसा भी है जिसें खरीदकर खाना हर किसी के बस की बात नहीं क्योंकि यह आम…आम नहीं बल्कि बेहद खास है। यह नूरजहां आम है जो हाथी झूल प्रजाति का है और इसें खरीदने के लिए बहुत ज्यादा मश्कत करनी पड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बेहद ही खास नूरजहां आम के बारे में।

बेहद खास है नूरजहां आम

नूरजहां आम (Noor Jahan Mango) हाथी झूल प्रजाति का है। इस आम के अनोखे स्वाद और आकार की वजह से इसे आमों की मल्लिका या रानी भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस खास आम का नाम मुगल रानी ‘नूरजहां’ के नाम पर रखा गया है। भारत में यह आम बहुत ही दुर्लभ होने की वजह से इसें सरकारी सरंक्षण दिया जा रहा है। यह आम साइज में बड़ा होने के साथ ही खाने में भी बेहद स्वादिष्ट भी होता है।

आम से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

सरकारी संरक्षण प्राप्त आम है नूरजहां

भारत में नूरजहां आम की प्रजाति मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में पायी जाती है। हालांकि, अब यह किस्म धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है जिस वजह से सरकार इसको खास संरक्षण देकर बचा रही है। आम की इस किस्म की खेती सबसे पहले अफगानिस्तान में हुई थी जिसके बाद इसका पेड़ को पहले गुजरात में लगाया गया था। इसके बाद इस आम के एक पेड़ को मध्य प्रदेश में लगाया गया। इस आम के पेड़ में जनवरी और फरवरी माह में मंजर लगते हैं और जून तक फल पक जाता है।

नूरजहां आम इसलिए है महंगा और दुर्लभ

नूरजहां आम की खास स्वाद (Noor Jahan Mango Test) और मिठास की वजह से इसकी मांग मार्केट में बहुत ज्यादा है। इसमें यह खास बात ये है कि यह आम मध्य प्रदेश के वातावरण में ही अच्छे से फलता-फूलता है। इसी वजह से इसको बहुत सारी कोशिशों के बावजूद दूसरी जगहों पर नहीं उगाया जा सका। नूरजहां आम इतना खास है कि इसको सन् 1999 और 2010 में नेशनल अवॉर्ड और ‘किंग ऑफ मैंगो’ नाम से सम्मानित किया जा चुका है।

नूरजहां आम की कीमत

आपको बता दें कि नूरजहा आम की कीमत आम लोगों के बजट से बाहर होती है। क्योंकि इस आम के एक फल की औसतन कीमत 1000 से 1200 रुपये तक होती है। इस आम की मांग विशेषतौर पर देश विदेश कई अमीर लोग करते हैं। यह आम 15 जूनके बाद पकना शुरू होता है और पकने के बाद यह जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए इसका उपयोग जल्दी करना पड़ता है। एक नूरजहां आम का वजन 4 किलो तक तक होता है।

यह भी पढ़ें : Chach Rabdi : गर्मी में बॉडी को तुरंत ठंडक देती है ये 5 तरह की छाछ राबड़ी

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

11 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

12 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

12 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago