Categories: भारत

Odisha Train Accident: बेपटरी हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 3 ट्रेन हुई शिकार, 290 की मौत

ओडिशा में दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को ट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:05 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) बाहानगा स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई, जिससे बंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टकरा गई। इस हादसे में 3 ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबरों के मुताबिक ओडिशा में ट्रेन हादसे में 290 लोगों की मौत हो गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रेल मंत्रालय की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। 

 

TOP TEN – 3 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

233 लोगों की मौत और 900 से अधिक घायल

ओडिशा में दर्दनाक रेल हादसा हो गया जिसके चलते 3 ट्रेन इसका शिकार हुई हैं। कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार को ट्रेन शालीमार से चेन्नई जा रही थी। ट्रेन अचानक बेपटरी हो गई और बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस बंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हुए जिससे 290 लोगों की मौत हो गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया है। साथ ही हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द की गई और कुछ ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट किए गए है। 

रेल मंत्री ने पहुंचकर दिए जांच के आदेश

ओडिशा हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंच गए हैं। वहां पहुंचकर उन्होनें हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि यह जानना जरुरी है कि हादसे की असली वजह क्या है। रेल मंत्री ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए की मदद दी जाएगी।
 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

15 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago