एक समुदाय, जो 12 बच्चे पैदा करता है……दुनिया में अब भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री और बिहार के नेता गिरिराज सिंह समुदाय विषेश पर निशाना साध रहे है। उनका कहना है कि हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो बड़ी समस्या हो जाएगी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे कहने में हिचक नहीं कि देश में सिखों, बौद्धों, जैनियों में जनसंख्या का कानून धर्म में जरूरी माना है, लेकिन एक समाज इसे नहीं मानता। ओवैसी पर निशाना साधते हुए गिरिराज ने कहा कि मोदी सरकार जनसंख्या पर कोई भी कदम उठाती है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी इसका विरोध कहते हैं। ओवैसी आबादी के नाम पर डराते धमकाते हैं। बुधवार को यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने एक रिपोर्ट जारी की थी। जिस रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है और चीन की 142 करोड़ 57 लाख है। जिसका मतलब है हमारी आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है।
बढ़ती आबादी विकास में खतरा
जनसंख्या कानून पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, बढ़ती हुई आबादी भारत के होलिस्टिक विकास के लिए खतरा है। देश में लगभग 150 जिले हैं, जहां का फर्टिलिटी रेशो बढ़ गया है, खास समुदाय है जिसकी आबादी दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…