Categories: भारत

भारत और पाकिस्तान में ऑनलाइन प्यार नहीं अब शादी का चढ़ा बुखार, जोधपुर के युवक ने किया ऑनलाइन निकाह

ऑनलाइन प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अब ऑनलाइन शादी के किस्से भी सामने आने लगे हैं। वह भी भारत और पाकिस्तान के बीच में। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर भारत आई और भारत की अंजू पाकिस्तान चली गई।

तो दोनों देशों में आतंक से ज्यादा प्यार मुहब्बत के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। अब ये किस्से प्यार से निकल ऑनलाइन शादी तक पहुंच गए हैं। जोधपुर के एक युवक अरबाज ने पाकिस्तान की एक लड़की से ऑनलाइन शादी कर ली है। दोनों के परिवारों ने भी ऑनलाइन शादी में शरीक होकर इसे मंजूरी दी। 

वीडियो काॅन्फे्रंसिंग से हुई शादी
मामला जोधपुर में रहने वाले अरबाज नाम के युवक का है। जिसका परिवार शहर के खेरादियो मोहल्ले में रहता है। उसके पिता का नाम मोहम्मद अफजल है। इस अरबाज नाम के युवक ने पाकिस्तान की अमीना से बुधवार को ऑनलाइन निकाह किया। निकाह को काजी ने पूरे रस्मों रिवाज के साथ करवाया। जहां दोनों परिवार भी शामिल हुए। 

वीजा नहीं तो चुना ये रास्ता
दुल्हे के परिवार ने बताया यह शादी पूरी तरह परिवार ने तय की है। पहले वीजा मिलने के बाद एक जगह शादी का ही प्लान था। फिर वीजा मिलने में देरी हो रही थी। इस कारण ऑनलाइन शादी की सोची गई। लड़की के परिवार वाले साधारण परिवार के हैं। इसलिए हम ज्यादा खर्चा भी नहीं करवाना चाहते थे। वहीं पाकिस्तान में जाकर शादी करने पर भारत में फिर शादी करनी पड़ती। ऐसे में हमने यह रास्ता निकाला। अब निकाहनाम लगाने से हमें वीजा भी जल्दी मिल जाएगा। 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago