आजादी के अमृत महोत्सव और नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर भारत सरकार एक नया सिक्का भी जारी करने वाली है। खबर है कि इस उद्घाटन समारोह पर ₹75 का नया सिक्का लांच होने वाला है। गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मुंडका उपनिषद से लिया गया सत्यमेव जयते। इस सिक्के पर अंकित होगा। इतना ही नहीं अशोक स्तंभ भी इस पर नजर आने वाला है। सिक्के के दूसरी तरफ देवनागरी में भारत लिखा हुआ होगा। साथ ही अंग्रेजी भाषा में इंडिया भी अंकित होगा। सिक्का नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर लांच होगा। इसलिए इसमें संसद परिसर भी नजर आने वाला है। देवनागरी में संसद संकुल और अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉन्प्लेक्स लिखा होगा।
ऐसा लगता है जैसे सिक्के को संविधान के प्रथम खंड की तरह बनाया गया है। संविधान का प्रथम अनुच्छेद इसी प्रकार से लिखा हुआ है। जिसमें इंडिया और भारत दोनों का समावेश है।
10 ग्राम के सिक्के में 50 फ़ीसदी चांदी, 40 फ़ीसदी तांबा, तथा पांच -पांच फ़ीसदी निकल और जिंक शामिल होगा।
सिक्के पर भी सियासत
वैसे तो समय-समय पर भारत में सिक्के जारी होते रहते हैं। कभी किसी महापुरुष की वर्षगांठ पर तो कभी किसी ऐतिहासिक स्थल की याद में, लेकिन इस बार यह सिक्का विवादों में घिर गया है। पहला तो उद्घाटन समारोह ही विवादों में है। जिसमें करीब 19 दलों ने समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। वही 20 से ज्यादा पार्टियां इस उद्घाटन में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
इसके पीछे भी राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू को मोहरा बनाकर नए-नए दांवपेच खेले जा रहे हैं। आज इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। आखिर कौन करेगा संसद भवन का उद्घाटन?
माना जा रहा है कि भाजपा के अलावा शिवसेना, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी जननायक जनता पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, अन्नाद्रमुक,मिजो नेशनल फ्रंट, तमिल मनिला कांग्रेस, आईटीएफटी त्रिपुरा, बोडो पीपुल्स पार्टी, पीएमके, क्रांतिकारी मोर्चा, मिजो नेशनल फ्रंट, तमिल मनिला कांग्रेस आदि समारोह में शामिल होंगे।
आपको बता दें 28 मई को माननीय प्रधानमंत्री नई संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसी उपलक्ष्य में ₹75 का सिक्का लांच किया जाएगा। जिस पर भारत की आजादी के गौरवशाली चित्र यात्रा का सबूत भी होगा और ऐतिहासिक संदर्भ के चिन्ह भी अंकित होंगे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…