संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरु होने वाला है। इसकी जानकारी शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी। उन्होनें ट्वीटर पर सत्र की जानकारी देते हुए सभी दलों को मानसून सत्र में योगदान देने का भी आग्रह किया है। मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि यह सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। खबरों के मुताबिक इस बार मानसून सत्र संसद भवन की नई बिल्डिंग में होगा। जिसका पीएम मोदी ने 28 मई को उद्घाटन किया था।
बेकार क्वालिटी के फुटवियर पर बैन से लेकर देश में 1 जुलाई से बदले ये नियम
चर्चा में योगदान देने का आग्रह
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा – "संसद का मानसून सत्र, 2023 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।" जोशी ने सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की।
अखिलेश यादव बर्थडे: CM योगी और मायावती ने दी बधाई, यादव बोले- BJP सरकार जुमलों से धोखा देती रही
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मानसून सत्र हंगामेदार होने वाला है। आगामी चुनावों को देखते हुए मानसून सत्र में कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उस बार केंद्र के अध्यादेश, समान नागरिक संहिता और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर खास चर्चा बहस होने वाली है। संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में आयोजित हो सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…