Categories: भारत

आज से शुरू मानसून सेशन, जानें कौनसे हैं पेश होने वाले वो नए 21 बिल

संसद का मानसून सत्र आज यानि 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में 31 नए बिल प्रस्तावित है। यह मानसून सेशन 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होगी। इस मानसून सत्र में महंगाई, अडाणी-हिंडनबर्ग केस, राहुल गांधी की सदस्यता, मणिपुर हिंसा और दिल्ली अध्यादेश जैसे मुद्दों पर चर्चा बहस की जा सकती है। इसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की भी मांग रखी जाएगी।

 

एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक

सेशन शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सेशन को अच्छी तरह से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की गई ताकि 23 दिनों का यह सेशन बिना किसी बाधा के चल पाए। 19 जुलाई को पुरानी संसद की लाइब्रेरी में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार के मंत्री शामिल हुए।

 

मानसून सेशन में पेश होंगे ये 21 नए बिल

केंद्र सरकार इस मानसून सत्र में कुल 31 बिल लेके आ रही है। इनमें 10 बिल वो हैं जो पहले ही पेश किए जा चुके हैं वहीं 21 नए बिल हैं। कौनसे हैं वो 21 बिल जो पेश होने वाले हैं। जानते हैं-

1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023
2. रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ एंड डेथ (संशोधन) बिल, 2023
3. एडवोकेट (संशोधन) बिल, 2023
4. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023
5. पोस्टल सर्विस बिल, 2023
6. प्रेस और न्यूजपेपर रजिस्ट्रेशन बिल, 2023
7. सिनेमोटोग्राफ (संशोधन) बिल, 2023
8. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023
9. इंटरनेशनल मोनेटरी फंड एंड बैंक बिल, 2023
10. प्रोविजन कलेक्शन ऑफ टैक्सेज बिल. 2023
11. रेलवे (संशोधन) बिल, 2023
12. माइंस एंड मिनरल (संशोधन) बिल, 2023
13. जम्मू एंड कश्मीर रिजर्वेशन (संशोधन) बिल, 2023
14. जम्मू-कश्मीर अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) बिल, 2023
15. सविंधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) बिल, 2023
16. (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) बिल, 2023
17. ड्रग्स मेडिकल डिवाउस एंड कॉस्मेटिक बिल, 2023
18. नेशनल डेंटल कमीशन बिल, 2023
19. नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कमीशन बिल, 2023
20. नेशनल कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी बिल, 2023
21. एनसिएंट मॉन्यूमेंट्स एंड ऑर्कियोलॉजिकल साइट्स एंड रिमेन बिल, ( AMASR) 2023
 

Morning News India

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

13 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

44 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

58 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago