भय बिन होय न प्रीत।
परशुराम ने रामचरितमानस की इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए पृथ्वी पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में अवतरित हुए। दशावतारों में एक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। इसी को हम अक्षय तृतीया कहते हैं। इस शुभ अक्षय तृतीया का महत्व इतना है कि शुभ मुहूर्त के लिए आपको कहीं किसी के पास जाने की भी आवश्यकता नहीं है। यह पूरा दिन ही शुभ घड़ी है। परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था। मान्यता है कि वे 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक है। जो आज भी कलयुग में विद्यमान है।
इस बार परशुराम जयंती 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर- शहर, गांव- गांव में विशेष यज्ञ, हवन, पूजा पाठ के साथ-साथ भंडारों का आयोजन होता है। भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। धर्म की स्थापना के लिए धरती पर अवतरित होने वाले महापुरुषों में परशुराम महा प्रताप देव अवतारों में माने जाते हैं। इनके पिता का नाम जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था।
8 चिरंजीवी कौन-कौन है
जीवेदृर्शतष सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।
हनुमान, अश्वत्थामा, राजा महाबली, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम, के साथ चिरंजीवी हैं और आठवें ऋषि मारकंडेय है।
कलयुग में यह आठ कल्प के अंत तक पूजनीय रहेंगे। हमेशा जीवित रहने वाले इन देवताओं, महापुरुषों को हिंदू मान्यता के अनुसार विशेष महत्व प्राप्त है। भगवान परशुराम ने जब देखा धरती पर अत्याचारी, आतताई बढ़ गए। उस समय धरा के अवरोध पर जमदग्नि के घर अवतार लिया। महिष्मति नगर की प्रजा को राजा सहस्त्रबाहु के अत्याचार से मुक्त करवाया। धर्म की स्थापना करने और अधर्म का नाश करने धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने साधु-संतों तथा आम जनता के हित में सहस्त्रबाहु जैसे दुष्ट अत्याचारी राजा का अंत किया।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…