Categories: भारत

महावारी (पीरियड) में महिलाओं का मूड स्विंग क्यों होता है?

कभी-कभी पीरियड्स में परेशानी, पीरियड शुरू होने से पहले ही कुछ लड़कियों और महिलाओं में होने लगती है। ऐसे लक्षण और संकेत देखने को मिलते हैं। जिसे प्री मेंस्ट्रुअल कहा जाता है। इस दौरान बहुत से शारीरिक  परिवर्तन के साथ-साथ मानसिक परिवर्तन भी देखे जाते हैं।
 

क्या आपके साथ भी होता है ऐसा

महीने के उन दिनों की शुरुआत से पहले ही मन चिड़चिड़ा सा महसूस करता है। मूड स्विंग होने लगता है। चिड़चिड़ाहट, थकान, डिप्रेशन, एंजायटी तो कभी-कभी ब्रेस्ट में भी दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं थाईज और पेट के निचले हिस्से में भी दर्द शुरू हो जाता है।

यह समस्या आजकल लड़कियों में आम हो गई है। हारमोंस के अप -डाउन की वजह से 4 में से 3 महिलाओं को प्री-मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम का सामना करना पड़ता है।
वैसे यह कोई समस्या नहीं है। सिर्फ हारमोंस के अप- डाउन की वजह से ऐसा होता है।

जिसमें अधिकांश लड़कियों को भूख ना लगना, कुछ खाने की क्रेविंग होना, कंसंट्रेशन का अभाव, लिबिडो में बदलाव, मूड स्विंग होनी जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को कॉन्स्टिपेशन या डायरिया भी हो जाता है। पेट में ब्लाटिंग और ब्रेस्ट का कोमल होना, इस ओर संकेत है कि आप प्री मेटुअल सिंड्रोम से गुजर रही है।
 

क्या है कारण

हारमोंस में बदलाव -इस दौरान लड़कियों और महिलाओं के हारमोंस में बदलाव होता है। जिसकी वजह से अधिकांश को यह समस्या झेलनी पड़ती है।दिमाग में केमिकल बदलाव- कुछ हारमोंस ऐसे होते हैं। जो मूड को बदलते हैं। मस्तिष्क के विभिन्न भागों से अलग-अलग प्रकार के हारमोंस रिलीज होते हैं। इन्हीं में सेरेटोनिन, डोपामिन ऐसे हारमोंस होते हैं जो हमारे मस्तिष्क से रिलीज होते हैं। दिमाग में इन केमिकल्स के उतार-चढ़ाव से भी प्री मेंस्ट्रुअल समस्याएं उत्पन्न होती है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago