दिल्ली में महिलाओं के साथ अत्याचार और उन्हें जान से मार देना तो जैसे सामान्य बात हो गई है। इन दिनों कई सारी दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आई है। कुछ समय पहले एक महिला की हत्या कर कुकर में उबाल दिया था। अब दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर से ऐसी दर्दनाक घटना हुई है। गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर के पास एक महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौक पर पहुंच गई।
भाजपा नेता कृपाल जघीना के आरोपी की हत्या, पेशी के लिए जाते समय बस में हुआ हमला
सुबह 9 बजे एक बच्चे ने दिल्ली पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उत्तर दिल्ली के गीता कॉलोनी के पास यमुना के किनारे जंगल में पहुंची। जहां पुलिस को मौके काले रंग के 2 बैग मिले। एक बैग में महिला का कटा हुआ सिर मिला तो दूसरे बैग में शरीर के अन्य अंग के टुकड़े थे। इनको देखकर लगता है कि महिला का शव कुछ दिनों पुराना है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।
कुछ अंग मिसिंग
डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने बताया कि कोतवाली थाने में 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से संबंधित और सबूत जुटाने के लिए इलाके की तलाशी की जा रही है। अभी तक दो जगहों पर शव के टुकड़े मिले हैं। लेकिन अभी भी कुछ अंग मिसिंग हैं। डॉक्टर इसकी जांच करेंगे। महिला की उम्र उम्र 35-40 साल के करीब लगती है, लेकिन ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…