Categories: भारत

Kalaram Temple: यहां विराजमान हैं काले रंग के भगवान राम, आज भी होते हैं भक्तों को दर्शन

Kalaram Temple: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पीएम मोदी ने शुक्रवार को नासिक के कालाराम मंदिर में दर्शन किए। यहां दर्शन के साथ ही उन्होंने पूजा-पाठ भी किए। नासिक तीर्थ क्षेत्र में आने वाला यह मंदिर भगवान राम, लक्ष्मण तथा मां सीता को समर्पित किया गया है। जानिए इस मंदिर के बारे में

यह भी पढ़ें: राम नगरी अयोध्या में बनेंगे दो 'विश्व रिकॉर्ड', 1111 शंखों का होगा वादन

ऐतिहासिक महत्व रखता है कालाराम मंदिर

इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व भी है। किंवदंतियों के अनुसार यहां पर एक स्थानीय व्सक्ति को सपने में भगवान राम ने दर्शन देकर गोदावरी नदी में अपने होने का संकेत दिया। इस पर वह सपने में मिले संकेत के आधार पर गोदावरी नदी पहुचा तो वहां वास्तव में ही एक काले रंग के पत्थर से बनी भगवान राम की प्रतिमा थी। उसने उस प्रतिमा को एक मंदिर बनाकर उसमें स्थापित करवाया। इसी मंदिर को बाद में कालाराम मंदिर कहा गया। 

2000 मजदूरों ने मिलकर 12 वर्षों में बनाया था कालाराम मंदिर

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1782 में करवाया गया था और इसे 2000 मजदूरों ने मिलकर 12 वर्ष में बनाया था। यहां पर भगवान राम खड़ी मुद्रा में विराजमान हैं। उनके साथ ही काले पत्थर की ही बनी लक्ष्मी और सीता की भी प्रतिमाएं हैं, सभी देव प्रतिमाओं की ऊंचाई लगभग फीट के आसपास है। 

यह भी पढ़ें: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ने शुरु किया व्रत-अनुष्ठान

इसलिए पड़ा कालाराम मंदिर नाम

प्राचीन किंवदंतियों के अनुसार राम अपने वनवास के दौरान नासिक के इस क्षेत्र में भी रहे थे। ऐसे में भगवान राम के अनुयायियों के लिए यह भी एक पावन तीर्थ बन चुका है। साथ ही इस मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण तीनों की ही काले पत्थर से बनी हुई प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी वजह से राम की काली प्रतिमा होने के कारण मंदिर को कालाराम मंदिर कहा गया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार आज भी यहां पर भगवान राम अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

Morning News India

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

21 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago