प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तलाक को लेकर जो लोग वकालत कर रहे हैं वो वोटबैंक के भूखे है। इससे इस्लाम का कोई संबंध नहीं है। UCC के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। जिस तरह एक घर में सभी सदस्यों के लिए समान नियम होते है उसी तरह देश में दो कानून नहीं हो सकते। पीएम मोदी ने यूसीसी को लेकर पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं को डिजिटली किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश में रानी कमलापति स्टेशन से एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भोपाल में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। पीएम मोदी भोपाल में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने आए। यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया। इस अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
UCC के नाम पर राजनीति कर देश को तोड़ने की कोशिश
पीएम मोदी ने कहा, "यूनिफार्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करके देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे है। जैसे एक घर दो कानूनों से नहीं चल पाएगा, ठीक उसी तरह से एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। दोहरी व्यवस्था से देश नहीं चल सकता। सुप्रीम कोर्ट भी कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ।
तीन तलाक का इस्लाम से कोई संबंध नहीं
पीएम मोदी ने तीन तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि जो लोग तीन तलाक को लेकर वकालत कर रहे हैं वो वोटबैंक के भूखे लोग है। ऐसा करके वो मुस्लिम बेटियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। जबकि तीन तलाक से इस्लाम का कोई संबंध नहीं है। अगर इसका इस्लाम से संबंध होता तो दुनिया के मुस्लिम बहुल्य देश इसे खत्म नहीं करते। अगर यह इस्लाम का जरूरी अंग होता तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है। कुछ लोग इसके जरिए मुस्लिम बेटियों पर अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं।
विपक्षी दल 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी
इन दिनों भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दल चुनावी रणनीति बना रहे है। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होनें कहा कि भाजपा के कोर विरोधी दलों में 2014, 2019 के दोनों चुनाव में इतनी छटपटाहट नहीं दिखी, जितनी आज दिख रही है। 2024 में फिर से भाजपा की प्रचंड विजय को देखते हुए सारे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। आजकल एक नया शब्द 'गारंटी' बहुत पॉपुलर किया जा रहा है। ये सारे दल मिलकर 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…