Categories: भारत

जोधपुर हत्याकांड पर शुरू हुई सियासत, भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

जयपुर। जोधपुर के ओसियां में 4 लोगों की हत्या के मामले में सियासत गर्माने लगी हैं। सियासी पारा चढ़ने लगा हैं। भाजपा ने सदन से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। विधानसभा में इस घटना को लेकर विपक्ष की और से जमकर हंगामा किया गया। उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी जिसके कारण हालात पहले ही बिगड़े हुए थे। पूनिया ने कहा जोधपुर में हुई इस घटना ने साबित कर दिया प्रदेश सरकार का इकबाल खत्म हो चुका हैं। पूनिया ने कहा सीएम के गृह जिले में यह हाल है तो प्रदेश का क्या हाल होगा।

सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस सरकार जंगलराज देने में हुई कामयाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मामले को लेकर कहा सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश में कानून व्यवस्था क्या होगी। चार लोगों की हत्या करना यह बताता हैं प्रदेश में किस तरह की कानून व्यवस्था हैं। यह सरकार जंगलराज देने में कामयाब हो चुकि हैं। मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता हैं यह बताता हैं प्रदेश की जनता असुरक्षित हैं। प्रदेश में अपराध का रिकॉर्ड बढ़ता जा रहा हैं। उसके बावजूद सीएम गहलोत कहते हैं 65 प्रतिशत मुकदमे महिलाएं झूठे दर्ज करवाती हैं।

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा जनता ने मौका दिया और मौत मिली

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री जी आपका गृह जिला राजस्थान का सिरमौर माना जाता हैं आज वह अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया हैं। राठौड़ ने कहा प्रदेश की जनता ने आपको मौका दिया पर उन्हें मौत मिल रही हैं।

शेखावत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा ओसियां के पास हुई घटना झकझोर देने वाली घटना हैं। इस घटना के बाद से पूरा जोधपुर स्तब्ध हैं, लेकिन उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जागी होंगी। शेखावत ने कहा इस घटना के दौरान पुलिस कहा थी। शेखावत ने कहा अपको कोइ हक नहीं जनता को दिलासा देने का।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago