Categories: भारत

बुलडोजर वाली अम्मा के सामने फेल हुआ डिंपल-अखिलेश का रोड शो, कानपुर में ऐसे गाड़ा BJP का झंडा

जयपुर। उत्तर प्रदेश में शहरों की पंचायतों परिणाम आ चुके हैं। नगर निकाय चुनाव के परिणाम भी आज आ चुके हैं। राज्य के 17 नगर निगमों में बीजेपी की जीत का झंडा बुलंद हो गया। कानपुर में मतगणना की शुरुआत के बाद से भाजपा और सपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन अंत में भाजपा की प्रमिला पांडेय ने बड़े अंतर से विजयी प्राप्त की है।

 

कर्नाटक में इन 4 कांग्रेसी नेताओं ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, बनाई थी ये रणनीति

 

डिंपल का रोड़ शो फेल
कानपुर में सपा का दावा मजबूत माना जा रहा था। खुद डिंपल यादव ने गाड़ी के ऊपर बैठकर शहर में रोडशो निकाला था। उन्होंने शहर के विकास के लिए वंदना वाजपेयी के लिए वोट मांगे। डिंपल का रोडशो बाबूपुरवा से शुरू होकर किदवई नगर होते हुए यशोदा नगर बाईपास रोड पर खत्म हुआ। डिंपल का करीब 100 जगह स्वागत हुआ।

 

यहां पर हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार, जमानत तक नहीं बचा पाया उम्मीदवार, मिले इतने से वोट

 

अखिलेश का जुलूस भी फेल
इस चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव का लंबा जुलूस भी निकला था। अखिलेश यादव ने खुली गाड़ी में बैठकर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे। बीजेपी की तरफ से खुद योगी आदित्यनाथ ने जनसभा किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधने के साथ ही बीजेपी के लिए वोट मांगा। इसके साथ ही सतीश महाना ने प्रमिला पांडेय को लेकर जुलूस निकाला।

 

माफिया अतीक अहमद के वॉर्ड में नहीं चला योगी का दांव, BJP का हुआ ऐसा हाल

 

भाजपा प्रत्याशी ने से किया प्रचार
भाजपा मेयर प्रमिला पांडेय लाइसेंसी रिवाल्वर और स्कूटी पर पार्टी का झंडा लगाकर चलती थीं। वह हमेशा कहती रहीं कि सदन में सत्ता पक्ष के पार्षद हो या फिर विपक्ष के उनके लिए सभी बराबर हैं। साथ ही जानवरों से उनका प्रेम भी जगजाहिर है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्होंने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago