Categories: भारत

नर्मदा, महानदी, कावेरी और गोदावरी में गंगा विलास जैसा क्रूज चलाने की तैयारी शुरू

केंद्र सरकार की ओर से देश की प्रसिद्ध नदियों में क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्र ने देश की उन नदियों को चुना है जो धार्मिक शहरों से गुजरती है। इनमें नर्मदा, महानदी, कावेरी और गोदावरी शामिल है। इन चारों नदियों की कुल लंबाई 4470 किमी है और ये देश के 10 राज्यों को कवर करती है। इसके लिए केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगपतियों से भी बात करना शुरू कर दिया है। 

 

कंपनी के Yes होते ही शुरू हो जाएगा रूट

मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज इसके लिए उद्योगपतियों से बातचीत करने लगी है। मंत्रालय के अनुसार रिवर और सी क्रूज सेक्टर में काम करने वाली कंपनियां जैसे ही सहमत होती है तो इस साल के आखिर तक इन नदियों में क्रूज शुरू हो जाएगा। मंत्रालय का कहना है कि इन नदियों में गाद, पानी के बहाव, जलीय जीवों की उपस्थिति और पारिस्थतिकी का पूरा डेटा उपलब्ध है। कंपनियों से शुरुआती बातचीत चल रही है। 

 

अब तक गंगा विलास की सबसे लंबी यात्रा

केंद्र सरकार के मुताबिक नर्मदा, महानदी, कावेरी और गोदावरी जिन शहरों से गुजरती हैं, वहां धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की एक समृद्ध श्रृंखला है। ऐसे में इन स्थानों पर हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। सरकार इसी बात को ध्यान में रखते हुए इनमें गंगा विलास क्रूज की तर्ज पर लग्जरी परिवहन सेवा शुरू करना चाहती है। वर्तमान में बनारस से शुरू होकर असम के डिब्रूगढ़ तक जाने वाला गंगा विलास क्रूज 27 नदियों से गुजरता है। यह दुनिया की सबसे लंबी यात्रा करवाता है जो कि 3200 किमी की होती है। 
 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

7 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago