Categories: भारत

नीता अंबानी को टक्कर दे रही है नई बहू राधिका मर्चेंट

नीता अंबानी के शाही शौक किसी से छुपे हुए नहीं हैं। उनकी पसंद उनके क्लास की तरह ही सभी से जुदा और खास है। यही शौक उनके परिवार में शामिल होने जा रही उनकी नई बहू राधिका मर्चेंट में भी हैं। यह देखने को मिला जब राधिका मर्चेंट ने अंनत अंबानी के साथ एनएमएसीसी में एंट्री ली थी। उनके उस लुक की चर्चा हर ओर हो रही है। इस प्रोग्राम में पहनी गई उनकी ब्लैक रेट्रो साड़ी उनकी खूबसूरती पर तो चार चांद लगा ही रही थी साथ में उनके क्लास को भी दर्शा रही थी। उन्होंने जो साड़ी और पर्स कैरी किया था वही नहीं अनंत का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। अनंत ने इस प्रोग्राम में राधिका को मैच करते हुए ब्लैक कोट पैंट और लग्जरी वाॅच पहनी थी। 

नीता का कल्चरल सेंटर बना चर्चा का विषय

नीता अंबानी ने जो कल्चरल सेंटर खोला है वो उनकी परफाॅरमेंस और सेलेब्स के लुक के कारण भी सभी के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है। इस प्रोग्राम में मुकेश अंबानी परिवार के नए जोड़े पर सारे मीडिया की नजरे ठहरी हुई थी।

करोड़ों की घड़ी और पर्स ने खींचा सभी का ध्यान  

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत ने इस प्रोग्राम में बहुत ही खास घड़ी कैरी की थी। उसकी कीमत सुनकर सभी को झटका लगा है। इस घड़ी की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह करीब 18 करोड़ की कीमत रखती है। यही नहीं इस घड़ी को बनाने में भी कम समय नहीं लगा है। यह रिस्ट वाॅच को बनाने में करीब 100,000 घंटे का समय लगा है। 

राधिका भी नहीं है पीछे 

अनंत की तरह राधिका की ब्लैक साड़ी की बात करें तो उनका लुक ही करोड़ों का है। जो साड़ी राधिका मर्चेंट ने इस कार्यक्रम में पहनी थी, उसकी कीमत करीब 5,85,000 रुपये बताई जा रही है। इस साड़ी को खास बनाने वाला पर्स भी कुछ कम कीमत का नहीं है। ये लग्जरी मिनी पर्स 235,000 डाॅलर की कीमत रखता है। वहीं इसकी भारतीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 93 लाख रुपये की है। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago