कहते हैं कि प्यार कभी भी किसी बंधन में नहीं बंधा होता। प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी पर। राजनीति का दिल बॉलीवुड की दुनिया से जा जुड़ा। बता दें कि आज आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज सगाई के बंधन में बंधने जा रहे है। एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के लिए 13 मई का दिन बहुत ही खास होने वाला है। आज दोनों सगाई के बंधन में बंधने जा रहे है। 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई की रस्में होंगी। इन दोनों की सगाई का ग्रेंड फंक्शन पूरी तरह
से बॉलीवुड थीम पर ही होने वाला है। इस फंक्शन में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और प्रियंका चौपड़ा सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
बॉलीवुड थीम पर होगा फंक्शन
फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। दिल्ली में इन दोनों की सगाई का ग्रेंड फंक्शन होगा। अगर इन दोनों की सगाई की थीम की बात करें तो इस रिंग सेरेमनी का फंक्शन बॉलीवुड थीम पर ही रखा गया है। राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन में नजर आएंगे वहीं परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेगी।
प्रोग्राम शेड्यूल
दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई का फंक्शन शाम 5 बजे शुरु होगा। इस मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और प्रियंका चौपड़ा सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। फंक्शन की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ के साथ होगी। इसके बाद रिंग एक्सचेंज की जाएगी और फिर डिनर होगा। खबरों के अनुसार इन दोनों की सगाई का प्रोग्राम क्लोज रिंग सेरेमनी माना जा रहा है। क्योंकि इसमें फैमिली और फ्रेंड्स सहित 150 लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…