Categories: भारत

राहुल गांधी ने बनाया धांसू प्लान, अब Bharat Jodo Nyay Yatra से बोलेंगे धावा

जयपुर। राहुल गांधी ने अब मोदी सरकार पर धावा बोलने के लिए धांसू प्लान बनाया है। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एकबार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं। उनकी यह यात्रा Bharat Jodo Nyay Yatra नाम से शुरू की जा रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू हो रही है। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : PM मोदी के इस बिल से क्यों डरा मुस्लिम समुदाय, जानें इसका पूरा सच!

 

15 राज्यों से गुजरेगी Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,700 किलोमीटर लंबी होगी जो देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी इस दौरान बस और पद यात्रा करेंगे। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी शामिल किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे। यह यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिले से गुजरेगी। इसके 100 लोकसभा सीटें कवर की जाएंगी और यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी।

 

यह भी पढ़ें : 2024 में मोदी सरकार की हैट्रिक लगाएंगे रामलला!

राहुल गांधी की यात्रा का Bharat Jodo Nyay Yatra रूट

  • इस यात्रा की शुरूआत मणिपुर से की जा रही है जहां 107 किमी में 4 जिले कवर किए जाएंगे।
  • यह यात्रा नागालैंड में 257 किमी का सफर करेगी और 5 जिले कवर किए जाएंगे।
  • राहुल गांधी की यह यात्रा असम में 833 किमी की होगी और इसमें 17 जिले कवर होंगे।
  • अरुणाचल प्रदेश में यह यात्रा 55 किमी की होगी जिसमें 1 जिला कवर किया जाएगा।
  • राहुल गांधी मेघालय में 5 किमी की यात्रा करेंगे और 1 जिला कवर करेंगे।
  • पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किमी की होगी जिसमें 7 जिले कवर किए जाएंगे।
  • बिहार में राहुल गांधी 425 किमी यात्रा करेंगे जिसमें 7 जिले कवर होंगे।
  • इसके बाद यात्रा झारखंड जाएगी 804 किमी के सफर में 13 जिलों में पहुंचेगी।
  • राहुल गांधी उड़ीसा में 341 किमी लंबी यात्रा करेंगे जिसमें 4 जिले कवर होंगे।
  • यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 536 किमी की होगी जिसमें 7 जिले कवर होंगे।
  • राहुल गांधी यूपी में 1,074 किमी की यात्रा करेंगे जिसमें 20 जिले कवर होंगे।
  • एमपी में यह यात्रा 698 किमी की होगी जिसमें 9 जिले कवर होंगे।
  • यह यात्रा राजस्थान में 128 किमी का सफर तय करेगी जिसमें 2 जिले कवर होंगे।
  • यह यात्रा गुजरात में 445 किमी की होगी जिसमें 7 जिले कवर होंगे।
  • महाराष्ट्र में यह यात्रा 480 किमी की होगी जिसमें 6 जिले कवर होंगे।
Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago