Categories: भारत

विदेश में जाकर निकलती है राहुल गांधी की आवाज, मोदी के फैन्स के सामने की उनकी बुराई

यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारतीय पीएम मोदी का अपमान किया हो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपनी 6 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। बुधवार को राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इस बार भी राहुल गांधी विदेश में जाकर पीएम मोदी पर निशाना साधते नजर आए। भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 'भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वो सब जानते हैं। वो भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी उनमें से एक हैं।

 

बाइडेन ने की मोदी की तारीफ, राहुल गांधी ने की बुराई

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में क्वाड बैठक में शामिल हुए थे। वहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को देखते ही उनके पास आए और उनके गले मिले। बाइडेन ने पीएम मोदी की तारीफ में कई सारी बातें भी कही थी। राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी के इस मिलन को पूरी दुनिया ने देखा। बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा था कि 'उन्हें पीएम मोदी का ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए।' जहां पीएम मोदी की तारीफ करने वाले फैन्स है उनके सामने ही राहुल गांधी ने उनकी बुराई कर दी।

राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में राजनीति करने के लिए अब एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है और लोगों को धमकी दी जाती है। हमें राजनीति के लिए जिन संसाधानों की जरूरत पड़ती है, उन्हें बीजेपी और आरएसएस नियंत्रित कर रहे हैं। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की। 

 

मजा तो तब है, जब दुश्मन देश भी इसे सराहे, क्या कहा प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स ने, संसद पर?

 

राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं सोच सकता कि वो सब कुछ जानता हो। यह एक बीमारी की तरह है। लेकिन हमारे पीएम मोदी सोचते है कि वो सब कुछ जानते है। अगर उन्हें भगवान के पास बिठा दे तो वो भगवान को भी समझाने लग जाएंगे। भगवान खुद भ्रमित हो जाएंगे कि उन्होनें ये क्या बना दिया। पीएम मोदी जिसके पास जाते है उन्हें ही उसके क्षेत्र के बारे में समझाने लगते है। 

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago