सोनीपत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक से शनिवार सुबह दिल्ली से सटे सोनीपत के दौरे पर निकल पड़े। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की साथ ही राहुल गांधी ने खेत में खड़े ट्रैक्टर को भी चलाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खैत की जुताई की। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के साथ मिलकर खेतों में धान की रोपाई भी की। राहुल गांधी ने किसानों से काफी देर तक चर्चा की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जा रहे थे। जब राहुल गांधी कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे तो राहुल गांधी ने किसानों से वार्ता करने का कार्यक्रम बनाया जिसके बाद राहुल गांधी सोनीपत के ग्रामीण इलाके में जा पहुंचे। रहुल गांधी के सोनीपत पहुंचते ही बरोदा कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल तथा गोहाना विधायक जगबीर मलिक भी मौके पर पहुंच गए। गोहाना विधायक जगबीर मलिक ने कहा यह हमारा सौभाग्य है राहुल गांधी यहा आए हैं। राहुल गांधी ने यहा खेती करने के बारे में जाना साथ ही किसानों की परेशानियां भी जानी।
खेत में काम करने के बाद राहुल गांधी ने किसानो के साथ बैठकर खाना भी खाया। राहुल गांधी जब खेत पर आए तब किसान खेतो में काम करने में व्यस्त थे जैसे ही राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी के साथ खेत पर पहुंचे तो सभी राहुल गांधी से बात करने के लिए आगे बढ़ने लगे। राहुल गांधी किसानों से बात कर शिमला की और रवाना हो गए। सोनीपत का बरोदा कांग्रेस का गढ़ हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्रक यात्रा भी की थी राहुल गांधी की ट्रक यात्रा खुब चर्चा का विषय बनी थी। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ काफी बात की थी।
Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…
Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…
CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…
Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…
fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…
Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…