भारत

Rahul Gandhi ने चुनावों के बीच नेताओं को दिया ये गुरू मंत्र, कांग्रेस ने माना तो नैया पार

जयपुर। Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एकबार फिर से कांग्रेस पार्टी के नेताओं को गुरू मंत्र दिया है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भाषण दिया था जिस दौरान उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी की गलती स्वीकारते हुए उसमें सुधार करने की बात कही हे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि देश के संस्थापकों की अपेक्षा की तुलना में संविधान लोगों की कम मदद कर रहा है जो सफलता के साथ विफलता भी है।

कांग्रेस पार्टी ने की गलतियां

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘राष्ट्रीय संविधान सम्‍मेलन’ में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सच्चाई है कि कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में अपनी राजनीति बदलनी होगी। कांगेस नेता ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने भी गलतियां की हैं, मैं कांग्रेसी होते हुए भी यह कह रहा हूं। हालांकि, राहुल गांधी ने किसी प्रकार की गलती के बारे में उल्लेख नहीं किया जिसें सुधारा जा सके।

राहुल गांधी से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

लोगों का भविष्य जन्म से पहले तय

कांग्रेस नेता ने कहा कि आरक्षण, जाति व्यवस्था (India Cast System) के साथ ही संविधान पर कथित हमलों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोगों का भविष्य जन्म से पहले ही तय हो जाता है। राहुल ने यह भी कहा कि लोगों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जाता है। इसी से तय होता है कि वो कौन सा काम करने में सक्षम हैं और कौन सा काम नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों ने ऐसा जीवन जीया है, जहां उन्होंने अपना भविष्य तय नहीं किया। बल्कि समाज ने उनके लिए यह तय किया है। इस वास्तविकता को बदलने के लिए कई लोग खड़े हुए। उन्हेांने कहा कि जो लोग जीवन भर राजनीति में सत्ता के पीछे भागते हैं वे इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते और वो कभी भी अपनी या दूसरों की वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते हैं।

हिंदुस्तान की सामाजिक सच्चाई सामने रखना

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बारे में बोलते हुए कहा की सच्चाई यह है कि मैं जनता की आवाज हूं। मैं भारत जोड़ों यात्रा में समझ गया कि मैं जनता की आवाज, जनता का दुख दर्द हूं और इसके सिवा मैं कुछ हूं ही नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे और किसी चीज में रुचि नहीं है। अब सवाल उठता है कि आगे क्‍या करना है। किसी का नुकसान नहीं करना है, सबसे पहले हिंदुस्तान की जो सामाजिक सच्चाई है उसको देश के सामने रखना है। किसी को धमकी नहीं देनी, चोट नहीं मारना है।

यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी के करोड़ों के बंगले के नीचे लगी है थड़ी, जानिए क्या है मामला

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago