Categories: भारत

हाइवे पर ट्रक में बैठे नजर आए राहुल गांधी, जानी ड्राइवरों के ‘मन की बात’, मोदी की टेगलाइन चोरी की

राहुल गांधी हाइवे पर ट्रक दौड़ाते हुए आए तो उन्हें देखकर सभी चौंक गए। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ट्रक चलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी ने ट्रक चलाकर अंबाला से चंडीगढ़ तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। 

 

राहुल गांधी का ट्रक चलाने वाला वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक ड्राइवरों की परेशानियों का समझने के लिए राहुल गांधी अंबाला में ट्रक ड्राइवरों से मिले थे। इसके लिए वो सड़क मार्ग से ट्रक से अंबाला पहुंचे। उन्होने वहां ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। राहुल गांधी का यह विडियो कांग्रेस के सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। राहुल गांधी शिमला के छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर रुके। 

राहुल गांधी का यह वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे। राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ड्राइवर्स है। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके 'मन की बात' सुनने का काम राहुल जी ने किया। 'मन की बात' भले ही मोदी की टेगलाइन हो लेकिन इसका अच्छा इस्तेमाल राहुल गांधी ने किया।

 

बता दें कि राहुल गांधी अक्सर अपनी यात्राओं को लेकर चर्चा में रहते है। भारत जोड़ो यात्रा भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब चर्चा में रही। राहुल गांधी की इस यात्रा का परिणाम कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक चुनावों में हुआ। 
 

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

34 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago