Categories: भारत

ढीले हुए नट बोल्ट को कसते नजर आए राहुल गांधी, नेता है या…

राहुल गांधी अक्सर अपनी यात्राओं को लेकर चर्चा में रहते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनावों से पहले जनता से संपर्क साधने में लगे हुए है। हाल ही में राहुल गांधी दिल्ली में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर नट बोल्ट कसते नजर आए हैं। उन्होनें मैकेनिक्स के साथ मशीन के बारे में बात की और उनके अनुभव जानें। जैसे ही राहुल गांधी गैरेज से बाहर निकले युवकों ने उन्हें घेर लिया और हाथ पकड़ने लगे।

 

बकरीद के लिए सोसायटी में बकरा लाने पर हंगामा, हनुमान चालीसा का पाठ करके भगाए बकरे

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में एक बाइक शोरूम में पहुंचे। उन्होनें मंगलवार को रात करीब 9.30 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गैरेज की फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी। इन फोटोज में राहुल गांधी एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य फोटोज में कर्मचारियों से बातचीत करते और मशीन के बारे में जानकारी लेते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी शाम करीब सवा 5 बजे शोरूम में पहुंचे और 7 बजे बाहर निकले। 

राहुल गांधी ने इन लोगों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, "रिंच (नट बोल्ट कसने का औजार) घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं।" इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौंसला देने का काम एक जननायक ही करता है। राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ. ‘भारत जोड़ो यात्रा' जारी है।"

 

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्रक की सवारी की थी। कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए थे। उस दौरान राहुल गांधी ने ट्रक में बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ तक की यात्रा की। उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago