Categories: भारत

Morning News- पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता होगी रद्द

भाजपा ने राहुल गांधी को इस समय चारों तरफ से घेरा हुआ है। संसद के बजट सत्र के दौरान रोजाना राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयान पर हंगामा होता है। राहुल गांधी ने स्वयं के लिए परेशानियां खड़ी कर ली है। एक तरफ बीजेपी के सभी नेता राहुल गांधी से संसद में माफी मांगने के लिए अड़े है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़े।

राहुल गांधी को विदेशी धरती पर भारतीय लोकतंत्र की बुराई करना इतना भारी पड़ गया है कि उनकी संसद सदस्यता भी खतरे में आ गई है। राहुल गांधी के माफी नहीं मांगने पर अब बीजेपी ने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला ले लिया है। भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद और लोकतंत्र की गरिमा पर चोट की गई है वह चिंतनीय है। ऐसा करना किसी भी सांसद के आचरण पर सवाल खड़ा करता है।

बिना प्रूफ पीएम पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अडाणी मुद्दे को लेकर बिना किसी प्रमाण के आरोप लगाया है। इस विषय पर राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है। इसके बाद से बीजेपी काफी नाराज हो गई है। बीजेपी के सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमें उन्होनें कहा कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन में भारत की गरिमा को तार-तार किया है और यूरोप व अमेरिका से हस्तक्षेप की बात कही है। 

यह सांसद के आचरण पर सवाल है। इसके लिए एक विशेष समिति बनाई जाए मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही निशिकांत दुबे ने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी रद्द की जाए। 

Morning News India

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

20 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

1 घंटा ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago