आज से नौतपा शुरु हो गया है। नौतपा में 9 दिन तक तेज धूप के साथ लू चलती है लेकिन इस बार नौतपा की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। लू की जगह बारिश ने मौसम को ठंडा किया है। इससे तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इनमें उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव
मई-जून में जहां हमेशा तेज गर्मी से लोग परेशान हो जाते थे वहीं इस बार मई में ठंडी हवाएं चल रही है। यह अरब सागर में बने चक्रवात के कारण हुआ है। इस चक्रवात से नमी आ रही है और कई जगह बारिश हो रही है। 23 मई से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मई के आखिरी सप्ताह में उत्तर भारत में कहीं भी लू नहीं चलेगी।
इन राज्यों में तापमान में कमी
पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम बदला है। कई जगह धूलभरी आंधिया तो कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान 5 डिग्री तक कम हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ का मार्च से लेकर मई तक सक्रिय होना अच्छा संकेत नहीं है। जमीन में नमी कम होना और तापमान अधिक रहना मानसून को अपनी ओर आसानी से खींच पाता है। मानसून पोर्ट ब्लेयर से 425 किमी दूर नानकावेरी द्वीप पर 6 दिन से अटक रहा है। इससे मानसून देश में 4-5 दिन देरी से पहुंचेगा। 1 जून को केरल में आने वाला मानसून इस बार 5-9 जून के बीच दस्तक देगा।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…