भारत

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Rajasthan Weather 23 April 2024: राजस्थान में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। देर रात हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। इस मौसम के बदलाव के कारण प्रदेश की कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश के होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा आंधी-बारिश हो सकती है।

बारिश और अंधड़ की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के साथ अंधड़ का खतरा बना रहेगा। इसके कारण कच्चे घरों को नुकसान हो सकता है और ग्रामिणों इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 19 April 2024: सरसों, जीरा,मैथी और गेंहू में तेजी, जानें आज के ताजा मंडी भाव

तापमान में गिरावट

राजस्थान के तमाम शहरों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में दर्ज हुआ है। लेकिन इस नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

जयपुर में बादल छाए

राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहने के बाद कुछ जगह हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर में बादलों की आवाजाही से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। जयपुर में धूलभरी हवा चलने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इन जिलों में आंधी का अलर्ट

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, चूरू और बीकानेर के जिलों का मौसम बदलेगा। दोपहर बाद 40KM स्पीड तक आंधी चल सकती है। गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Narendra Singh

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

9 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

13 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

13 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

14 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

14 घंटे ago