जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की रहने वाले एक महिला ने पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता दीपक कंबोज पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दीपक कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं बल्कि महिला ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके कहा कि इन नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तो, उसे दवाइयां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है
अलग-अलग स्थानों पर किया शारिरिक शोषण
श्रीगंगानगर पुलिस ने कहा कि इस रिपोर्ट में महिला ने आप नेता दीपक कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज और अमन कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया है कि वह दीपक कंबोज के कार्यालय में उससे पहली बार मिली। इसके बाद दीप कंबोज और उसके साथियों ने काम करवाने का झांसा देकर उसका शारिरिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद महिला ने अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए दीप कंबोज सहित साथियों पर बड़े आरोप लगाए।
दीप कंबोज ने बताया हनीट्रैप
महिला की ओर से श्रीगंगानगर में देह शोषण का मामला दर्ज करवाने के बाद आप नेता दीपक कंबोज ने भी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें कंबोज ने मामले को हनीट्रैप बताया। उन्होंने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं उन्हें हनीट्रैप में फंसा रही है। दीप कंबोज ने आरोप लगाया कि 3 दिन पहले भी इस महिला ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे।
निलंबित पुलिस कांस्टेबल है महिला
दीप कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। जिसे बाद में निलंबित कर दिया गया। इसके बाद से महिला लोगों को फंसाकर ब्लैक मेलिंग करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने आप पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला के पास अवैध हथियार भी हैं।
डिमांड पूरी नहीं करने पर ब्लैकमेल
कंबोज ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि महिला उनसे पैसों के साथ कई डिमांड भी करने लगी। कुछ दिन पहले उसने एक महंगा फोन मांगा था। जिसे उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कुछ विरोधी लोग भी मिलकर महिला को उकसाकर शारीरिक शोषण के आरोप लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उक्त महिला कई पुरुषों को अपना शिकार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर चुकी है।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…