हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज करने से किसान यूनियन में नाराजगी है। किसान फसलों की कीमतों के उचित दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन हटाकर बल का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की इस हरकत पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने निंदा की है और कहा कि दिल्ली के आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना होगा।
देश में एमएसपी पर पहला लाठीचार्ज
किसानों की ओर से किए गए इस धरने को लेकर राकेश टिकैत ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि अगर लाठीचार्ज होगा तो जाम भी होगा। यह देश में एमएसपी पर पहला लाठीचार्ज है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज से सभी किसानों में रोष है। प्रदर्शन करने वाले सभी किसान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और हरियाणा सरकार की आलोचना कर रहे है। साथ ही किसान की ओर से हरियाणा में अलग-अलग जगह सड़कों को जाम किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान किसान अपने नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
क्यों करना पड़ा किसानों को प्रदर्शन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सैकड़ों किसान सूरजमुखी की फसल की एमएसपी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि सुरजमुखी की फसल का MSP 6,400 रुपए है लेकिन किसानों को अपनी फसल 4,000-4,500 रुपए में बेचनी पड़ती है। इसलिए उचित दामों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरु किया। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस वहां आई और किसानों को खदेड़ दिया।
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…