Categories: भारत

15 करोड़ घरों में कैसे पहुंचेगा राम मंदिर अक्षत निमंत्रण, ये है RSS-VHP का धांसू प्लान

 

जयपुर। अयोध्या में Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में अक्षत निमंत्रण दिए जा रहे हैं। भारत के 15 करोड़ घरों में राम मंदिर अक्षत निमंत्रण को पहुंचाना है जो एक बहुत ही कठिन कार्य है। हालांकि, इस कठिन कार्य को करने का बीड़ा RSS और VHP ने उठाया है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद ने एक बड़ा अभियान लॉन्च किया है। इसको इतिहास का सबसे बड़ा अभियान भी बताया जा रहा है। इसके तहत देश में घर-घर पहुंचकर 'अक्षत' पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ ही 'सबके राम' का नारा भी पूरे देश में प्रचारित किया जा रहा है।

 

15 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अक्षत

 

RSS और उसके सहयोगी संगठन विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने 15 करोड़ घरों तक अक्षत पहुंचने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने, पड़ोस के मंदिरों को सजाने और दीया जलाकर अपने-अपने घरों के मंदिरों को सजाने की अपील की जा रही है। इसको लेकर लोगों को बताया जा रहा है कि वो राम मंदिर के उद्घाटन की खुशियां।

 

अक्षत के साथ दी जा रही राम और मंदिर की तस्वीर

 

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की तरफ से 15 जनवरी तक लोगों को पवित्र 'अक्षत' के साथ भगवान श्रीराम और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीर बांटी जारही है। देशभर में लोगों को अक्षत और तस्वीर बांटने का कार्य व्यक्तिगत रूप से यानी घर-घर जाकर किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े: अरुण योगीराज रामलला समेत बना चुके हैं कई भव्य मूर्तियां, देखें लिस्ट

 

भगवान वाल्मिकी आश्रम से हुई शुरूआत

 

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में अक्षत बांटने की शुरुआत भगवान वाल्मिकी आश्रम से की गई। ये वो ही क्षेत्र जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके साथ्ज्ञ ही अक्षत बांटने के अभियान के दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि वो प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने पड़ोस के मंदिरों में जाएं। वीएचपी की तरफ से मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े: जयपुर के इस मंदिर में ब्रह्म स्वरूप में विराजमान हैं प्रभु श्री राम

 

RSS-VHP ऐसे चला रही पूरा अभियान

 

RSS-VHP की तरफ से इस अभियान के पहले हिस्से के तौर पर लोगों को 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के दिन रात के समय अपने-अपने घरों में कम से कम 5 दीपक जलाने को कहा जा रहा है। इस अभियान के दूसरे हिस्से के तौर पर लोगों को अयोध्या के दर्शन करवाए जाएंगे। 22 जनवरी के बाद लोग राम मंदिर में जाकर पूजा कर सकेंगे। आपको बता दें कि भाजपा 22 जनवरी के बाद रोज 55 लाख लोगों को राम मंदिर के दर्शन करवाने की योजना बनाकर कार्य कर रही है।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago