Categories: भारत

Ram Mandir Gifts : राम मंदिर के लिए आए चैंकाने वाले उपहार, पढ़िए किस राज्य से क्या आया

जयपुर। राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे में रामलला के लिए भारत के किसी न किसी राज्य से कुछ न कुछ स्पेशल चीज भेजी गई है जो अपने आप में अनोखी है। भारत के कई राज्यों से आई ये चीजें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और मंदिर परिसर की शोभा बढ़ा रही है। इतना ही नहीं बल्कि इन चीजों में कुछ तो ऐसी हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। राम मंदिर के लिए राजस्थान, गुजरात, यूपी, एमपी, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से काफी महत्वपूर्ण और कीमती चीजें भेजी गई हैं अद्भुत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किस राज्य से क्या स्पेशल चीज रामलला के लिए आई है।

 

गुजरात से भेजा गया 56 इंच का नगाड़ा

राम मंदिर अयोध्या में गुजरात से 56 व्यास वाला विशाल नगाड़ा भेजा गया है जिस पर राम दरबार का चित्र है। यह नगाड़ा किलो वजनी है और जब ये बजेगा तो इसकी आवाज 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी।

 

यह भी पढ़ें: Ram Whatsapp DP : सबकी व्हाट्सएप डीपी के लिए मेरे राम, यहां से करें Download

 

यूपी से भेजा गया अष्टधातु का घंटा

राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश से अष्टधातु का 2100 किलो वजनी विशाल घंटा भेजा गया है। जब ये घंटा बजेगा तो कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देगी।

 

हैदराबाद से सोने की चरण पादुकाएं

राम मंदिर के लिए हैदराबाद से रामलला के लिए सोने की चरण पादुकाएं भेजी गई हैं।

 

गुजरात से धूप बत्ती

राम मंदिर के लिए गुजरात से 108 फीट लंबी धूप बत्ती, साड़ी, हीरे व चांदी का हार भेजे गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: फ्री में Ram Mandir Ringtone Download यहां से करें, मजा आ जाएगा

 

राजस्थान से तेल के पीपे

राम मंदिर के लिए राजस्थान से 2100 तेल के पीपे भेजे गए हैं जिनका उपयोग रामभक्तों के लिए भोजन प्रसादी बनाने में किया जाएगा।

 

एमपी से लड्डू

राम मंदिर के लिए मध्यप्रदेश से 250 क्विंटल लड्डू भेजे गए है जिनका उपयोग यहां आने वाले भक्तों को प्रसादी खिलाने में किया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ से चावल व सब्जी

राम मंदिर के लिए छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल चावल व 100 टन सब्जी भेजी गई है। इनका उपयोग भी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी बनाने में किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र से सम हलवा

राम मंदिर के लिए महाराष्ट्र से 7000 किलोग्राम सम हलवा भेजा गया है जो रामभक्तों को प्रसादी के रूप में खिलाया जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago