भारत

Ram Navami Holiday 2024 पर ममता बनर्जी ने खेला ये बड़ा दांव, चौंक गई BJP

जयपुर। Ram Navami Holiday 2024 पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने जबरदस्त दांव खेला जिसको लेकर BJP चौंक गई है। दरअसल, राम नवमी के मौके पर पहली बार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा छुट्टी घोषित की गई है जिसको लेकर BJP ने तंज कसा है। ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) से पहले पश्चिम बंगाल की ममत बनर्जी सरकार ने राम नवमी पर अवकाश की घोषणा की है। इस बार राम नवमी 17 अप्रैल (Ram Navami 2024) को है।

यह भी पढ़ें: 22 अप्रैल 2023 को है अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Ram Navami Holiday 2024 Mamta Banerjee

Ram Navami Holiday 2024 पर ममता का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है जिसमें राम नवमी के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। ममता सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि ममता बनर्जी, जो हर बार ‘जय श्री राम’ सुनते ही गुस्सा हो जाती थीं, उन्होंने राज्य में राम नवमी (17 अप्रैल) (Ram Navami Holiday 2024) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मालवीय ने यह भी लिखा कि उन्होंने ऐसा अपनी हिंदू विरोधी छवि की वजह से किया है, हालांकि अब बहुत देर हो चुकी है।

Ram Navami Holiday 2024 Mamta Banerjee photos

यह भी पढ़ें: Free में करें Ram Mandir Ringtone Download, आनंद आ जाएगा

Ram Navami Holiday 2024 पर मालवीय की ममता को चुनौती

अमित मालवीय ने Ram Navami Holiday 2024 पर पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले पर यह भी लिखा कि क्या सीएम ममता बनर्जी यह सुनिश्चित करेंगी कि कि रामनवमी के जुलूस पर कोई पथराव नहीं किया जाएगा। क्या वह ऐसा करेंगी? मालवीय ने अंत में लिखा, जय श्री राम। आपको बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर अवकाश घोषित नहीं करने को लेकर पहले के सालों में ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधती आई है। हालांकि, यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल सरकार ने राम नवमी पर अवकाश घोषित किया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

20 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago