Categories: भारत

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों को प्रसाद के साथ मिलेगा खास उपहार

 

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रित अतिथियों को खास तोहफा भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विशेष अतिथियों को रामलला के प्रसाद के साथ गीता प्रेस की किताबें भी उपहार में दी जाएंगी। 

 

गीता प्रेस में 10 हजार अतिथियों के लिए 'अयोध्या दर्शन' किताब छापी जा रही हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में राजनीतिक हस्तियों से लेकर अलग अलग क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाले लोग शामिल होंगे। समारोह के बाद उन्हें प्रसाद के साथ-साथ गीता प्रेस की अयोध्या दर्शन किताब दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़े: अरुण योगीराज रामलला समेत बना चुके हैं कई भव्य मूर्तियां, देखें लिस्ट

 

ट्रस्ट को निशुल्क दी जायेगी किताबें 

 

गीता प्रेस गोरखपुर (Geeta Press Gorakhpur) के प्रबंधक लाल मणि तिवारी में बताया, ‘श्रीराम ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय (Champat Rai) से अयोध्या दर्शन पुस्तक को देने के बारे में बात हुई थी। तब से इस पर काम शुरू हो गया था। 15 जनवरी तक 10 हजार अयोध्या दर्शन पुस्तक (Ayodhya Darshan Book) विशेष रूप से छपवा कर ट्रस्ट को निशुल्क सौंपी जाएंगी। 

 

यह भी पढ़े: जयपुर के इस मंदिर में ब्रह्म स्वरूप में विराजमान हैं प्रभु श्री राम

 

1972 में छापा रामांक भी दिया जाएगा 

 

गीता प्रेस 15 जनवरी तक अयोध्या दर्शन की 10 हजार प्रतियां श्रीराम ट्रस्ट (Shriram Trust) को उपलब्ध करा देगा। इसके अलावा अति विशिष्ट 100 अतिथियों को अयोध्या माहात्म्य गीता दैनंदिनी और कल्याण पत्रिका का रामांक विशेषांक दिया जाएगा। रामांक 1972 में छापा गया राम से सम्बंधित लेख हैं। वहीं 'अयोध्या माहात्म्य गीता दैनंदिनी' में 45 पृष्ठों में रामकथा के चित्र समेत श्रीमद् भगवद्गीता के श्लोक और हिंदी तिथि भी अंकित है। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago