भारत

Ramadan 2024 Day 27 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 7 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

Ramadan 2024 Day 27 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 7 अप्रैल 2024 को रमजान का 27वां रोजा और 28वीं रात है। आज 7 अप्रैल 2024 को 28वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। 27वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज इतवार के दिन 7 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 27 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 7 अप्रैल 2024, 27वीं सेहरी कब होगी!

भारत के दस बड़े शहरों में 7 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम
(Ramadan 2024 Day 27 Sehri-Iftar Time)

1. दिल्ली – Sehri 04:43 AM; Iftar: 06:46 PM

2. मुंबई – Sehri: 05:10 AM; Iftar: 06:58 PM

3. कोलकाता – Sehri: 04:07 AM; Iftar: 05:54 PM

4. चेन्नई – Sehri 04:45 AM; Iftar: 06:28 PM

5. जयपुर – Sehri 04:52 AM; Iftar: 06:55 PM

6. लखनऊ – Sehri: 04:33 AM; Iftar: 06:34 PM

7. हैदराबाद – Sehri: 04:54 AM; Iftar: 06:51 PM

8. बेंगलुरु – Sehri: 04:53 AM; Iftar: 06:43 PM

9. आगरा – Sehri: 04:43 AM; Iftar: 06:46 PM

10. पटना – Sehri: 04:16 AM; Iftar: 06:19 PM

यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 26 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 6 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

27वें रमजान को क्या है खास?

27वां रमजान इस पाकीजा महीने का 27वां दिन तथा तीसरे अशरे का सातवां दिन है। 20 रमजान की शाम से जहन्नम की आजादी का तीसरा अशरा शुरु हो चुका है। पांच रातों में से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है। आज की रात 27वीं शब है जिसे लैलतुल कद्र कहा जाता है। 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। 27वें रमजान को इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें। 28वीं रात में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे।

हर शहर का टाइम अलग क्यों हैं?

चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और भीलवाड़ा तथा हैदराबाद में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 7 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 28वां रमजान है जबकि भारत में 7 अप्रैल को 27वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। जबकि अपने यहां ईद का चांद 10 को नजर आने की संभावना है।

Morning News India

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

1 घंटा ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

2 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago