Ramadan 2024 Day 28 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 8 अप्रैल 2024 को रमजान का 28वां रोजा और 29वीं रात है। आज 8 अप्रैल 2024 सोमवार को 29वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। आज की रात आखिरी और पांचवीं शबे कद्र होगी। 28वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज सोमवार के दिन 8 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 Day 28 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 8 अप्रैल 2024, 28वीं सेहरी कब होगी!
1. दिल्ली – Sehri 04:42 AM; Iftar: 06:47 PM
2. मुंबई – Sehri: 05:09 AM; Iftar: 06:59 PM
3. कोलकाता – Sehri: 04:06 AM; Iftar: 05:55 PM
4. चेन्नई – Sehri 04:44 AM; Iftar: 06:29 PM
5. जयपुर – Sehri 04:50 AM; Iftar: 06:54 PM
6. लखनऊ – Sehri: 04:32 AM; Iftar: 06:35 PM
7. हैदराबाद – Sehri: 04:53 AM; Iftar: 06:53 PM
8. बेंगलुरु – Sehri: 04:52 AM; Iftar: 06:45 PM
9. आगरा – Sehri: 04:42 AM; Iftar: 06:47 PM
10. पटना – Sehri: 04:15 AM; Iftar: 06:21 PM
यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 27 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 7 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
28वां रमजान इस पाकीजा महीने का 28वां दिन तथा तीसरे अशरे का आठवां दिन है। 20 रमजान की शाम से जहन्नम की आजादी का तीसरा अशरा शुरु हो चुका है। पांच रातों में से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है। आज की रात 29वीं शब है जिसे लास्ट लैलतुल कद्र भी कहा जाता है। 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। 28वें रमजान को आखिरी लैलतुल कद्र में इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें। 29वीं रात में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे।
चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और शाहपुरा तथा केकड़ी में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 8 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 29वां रमजान है जबकि भारत में 8 अप्रैल को 28वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। जबकि अपने यहां ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आने की संभावना है।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…