भारत

Ramadan 2024 Day 29 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 9 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

Ramadan 2024 Day 29 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 9 अप्रैल 2024 को रमजान का 29वां रोजा और 30वीं रात है। आज 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को 30वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। आज की रात आखिरी तरावीह है। 29वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को हुई हैं। इन पांच विषम रातों में से कोई एक शबे कद्र की रात थी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिला। कल 8 को आखिरी शबे कद्र थी। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज मंगलवार के दिन 9 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 Day 29 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 9 अप्रैल 2024, 29वीं सेहरी कब होगी!

भारत के दस बड़े शहरों में 9 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम
(Ramadan 2024 Day 29 Sehri-Iftar Time)

1. दिल्ली – Sehri 04:41 AM; Iftar: 06:48 PM

2. मुंबई – Sehri: 05:08 AM; Iftar: 07:00 PM

3. कोलकाता – Sehri: 04:04 AM; Iftar: 05:56 PM

4. चेन्नई – Sehri 04:43 AM; Iftar: 06:30 PM

5. जयपुर – Sehri 04:49 AM; Iftar: 06:56 PM

6. लखनऊ – Sehri: 04:31 AM; Iftar: 06:36 PM

7. हैदराबाद – Sehri: 04:52 AM; Iftar: 06:54 PM

8. बेंगलुरु – Sehri: 04:51 AM; Iftar: 06:46 PM

9. आगरा – Sehri: 04:41 AM; Iftar: 06:48 PM

10. पटना – Sehri: 04:14 AM; Iftar: 06:22 PM

यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 28 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 8 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

29वें रमजान को क्या है खास?

29वां रमजान इस पाकीजा महीने का 29वां दिन तथा तीसरे अशरे का नौवा दिन है। 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही आखिरी मौका है। 29वीं रात में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे। 29वें रमजान को इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें।

हर शहर का टाइम अलग क्यों हैं?

चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और बरेली तथा हैदराबाद में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 9 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में आखिरी रोजा मतलब 30वां रमजान है जबकि भारत में 9 अप्रैल को 29वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद आज शाम 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। जबकि अपने यहां ईद का चांद 10 को नजर आने की संभावना है।

Morning News India

Recent Posts

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने उड़ाई भजनलाल सरकार की नींदे, जानें बाबा का नया घमासान

Rajasthan paper leak latest news: भजनलाल सरकार के लिए उनके मंत्री ही सिरदर्दी का कारण…

7 घंटे ago

Coldplay शो के टिकट की मारामारी, 10 लाख तक चार्ज, 99 लाख वेटिंग में, ऐसे करें बुकिंग

जयपुर। Coldplay Ticket In India : कोल्डप्ले शो का इन दिनों भारत में जबरदस्त बवाल…

7 घंटे ago

जुबेर खान की फिर होगी जीत! रामगढ़ में कांग्रेस ने खेला ये जबरदस्त कार्ड

जयपुर। Ramgarh Assembly By Election : राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

8 घंटे ago

जयपुर में उल्टा पड़ा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का दाव, 404 में से सिर्फ 19 सेंपल फेल

Jaipur Adulterated Food Items Raid Passed in Sample: घी, तेल, सब्ज, फल सभी में धड़ल्ले…

8 घंटे ago

मेवाराम जैन के पीछे पड़े बेनीवाल और हरीश चौधरी, कर दिया ये कांड

Ummedaram Beniwal on Mewaram Jain : जयपुर। आज की बड़ी खबर राजस्थान की राजनीति से…

8 घंटे ago

हनुमान बेनीवाल की एक गलती और हार निश्चित, ये है वो बड़ी बजह

जयपुर। Hanuman Beniwal News : राजस्थान की सात सीटो पर होने वाले उपचुनानों को लेकर…

9 घंटे ago